Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पारित

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पारित

भारत के संसदीय इतिहास में आज का दिन विशेष दिन के तौर पर दर्ज हो गया है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पास हो गया है। लोकसभा में हुई वोटिंग में बिल के पक्ष में दो तिहाई से अधिक वोट पड़े हैं। बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े जबकि विरोध में दो पड़े। ये मतदान पर्चियों से कराया गया।

आपको बता दें कि कल यानी 19 सितंबर को सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया था। इसे नारी शक्ति वंदन विधेयक के नाम से सदन के पटल पर रखा गया था। इस बिल पर आज चर्चा हुई। विपक्ष ने भी इस बिल का समर्थन किया। सुबह से लगातार चल रही चर्चा के बाद इसपर अलग अलग नजरिया सामने आया। शाम लगभग सात बजे इस विधेयक पर वोटिंग शुरु हुई। ये वोटिंग आम विधेयकों पर होने वाली वोटिंग से अलग थी क्योंकि इससे संविधान संशोधन को मंजूरी मिलेगी।

इस विधेयक के पास होने के बाद अब लोकसभा में भी महिलाओं को तैंतीस फीसदी आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही राज्यों की विधानसभाओं और दिल्ली की विधानसभा में महिलाओं के लिए तैंतीस फीसदी आरक्षण तय हो गया है। हालांकि उच्च सदन जैसे राज्यसभा और विधानपरिषदों में ये आरक्षण लागू नहीं होगा।

अब कल यानी गुरुवार को यह बिल राज्यसभा में पेश होगा। वहां से पास होने के बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा।

बिल पर चर्चा में 60 सांसदों ने अपने विचार रखे। राहुल गांधी ने कहा- OBC आरक्षण के बिना यह बिल अधूरा है, जबकि अमित शाह ने कहा- यह आरक्षण सामान्य, एससी और एसटी में समान रूप से लागू होगा। चुनाव के बाद तुरंत ही जनगणना और डिलिमिटेशन होगा और महिलाएं की भागीदारी जल्द ही सदन में बढ़ेगी। विरोध करने से रिजर्वेशन जल्दी नहीं आएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram