Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर पुलिस की हुई बदमाशों से मुठभेड़

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर पुलिस की हुई बदमाशों से मुठभेड़

- 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

मुजफ्फरनगर। बीती देर रात हुई मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। दोनों बदमाश शटरिंग का सामान चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे थे। बदमाशों से चुराया गया सामान, अवैध हथियार और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस सिखेड़ा क्षेत्र की चितौड़ा झाल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह पीछे मुड़कर गंग नहर की तरफ भागने लगे।

पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया गया, तो उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई। पुलिस ने उन्हें घेर कर रुकने का इशारा किया। तभी उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बदमाशों को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।

थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि घायल बदमाश कलीम उर्फ बिहारी पुत्र शरीफ निवासी ग्राम निराना थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके साथी लवकुश पुत्र सरजीत निवासी निराना को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि यह लोग चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहे थे। रविवार की देर रात को भी यह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। कलीम उर्फ बिहारी के खिलाफ पूर्व में भी लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, चोरी किया हुआ सामान एक तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram