Big boss 16: एमसी स्टेन ने मारी बाजी, वहीं रनअप में रहे शिव ठाकरे ने जीता दिल

Big boss 16: एमसी स्टेन ने मारी बाजी, वहीं रनअप में रहे शिव ठाकरे ने जीता दिल

बिग बॅास 16 (Big boss 16) की ट्रॅाफी अपने नाम नाम एमसी स्टेन (MC Stan) ने किया है। वहीं इसके रनअप में शिव ठाकरे (shiv thakre) रहे। स्टेन को पुरूस्कार के रूप में बिग बॅास की ट्रॅाफी, 31 लाख रूपए और Grand i10 Nios दी गई है। टॅाप 5 की बात करें तो एमसी स्टेन, शिव ठाकरे के अलावा शालीन भनोट, प्रियंका चाहर और अर्चना गौतम रहीं।

फिनाले की होस्टिंग कृष्णा और भारती ने की 

सबसे बड़े रियालटी शो का प्रसारण रविवार को शाम 7 बजे से शुरू हुआ। इस ग्रैंड फिनाले की होस्टिंग की जिम्मेदारी कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने संभाली। इन दोंनो ने कंटेस्टेंट को मजेदार टास्क देकर खूब ठहाके लगवाएं। इस फिनाले में (Big boss 16) के सभी एक्स कंटेस्टेंट भी आए थे। स्टेन और शिव दोनों मंडली के हिस्सा थे

स्टेन और शिव दोनों की दोस्ती और बॅान्ड को काफी पसंद किया गया। दोनों मंडली के हिस्सा थे और निमृत भी इसी का हिस्सा थी। मंडली सदस्यों का प्यार और बॅान्ड हर किसी को पसंद आया। स्टेन और शिव दोनों ने न सिर्फ गेम खेले बल्कि एक दीसरे को सपोर्ट भी किया। जब भी बिग बॅास के विनर या ट्रॅाफी जीतने की बात आती दोनों एक दूसरे के लिए वोट भी मांगते दिखें।

स्टेन ने कही ये बड़ी बात

Shiv Thakare भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाए, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि ये उनके दोस्त और मंडली के पास गई है। उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि ट्रॉफी मंडली के पास ही आई। एमसी स्टैन मेरा यार है। हमारे बीच फर्क सिर्फ इतना है कि मैं एक असली खिलाड़ी हूं, जबकि स्टैन एक असली इंसान हैं। उन्होंने इसे गेम जीतने के लिए कभी नहीं खेला। वह घर के अंदर अपनी पूरी जर्नी के दौरान रियल पर्सन बने रहे और इसी वजह से उन्हें ट्रॉफी मिली।'

शिव ने कहा मैं इसे जीतने की उम्मीद कर रहा था।

रविवार रात हुए ग्रैंड फिनाले में होस्ट Salman Khan ने विनर की अनाउंसमेंट की। एमसी स्टैन को ट्रॉफी के अलावा प्राइज मनी और कार भी मिली। वहीं, ट्रॉफी जीतने की तमाम संभावनाओं के बावजूद शिव को फर्स्ट रनरअप के खिताब से ही संतोष करना पड़ा। एक मजबूत दावेदार, जो अपने दोस्त एमसी स्टैन से ट्रॉफी हार गया। फिनाले के बाद शिव ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बात की और कहा, 'जाहिर तौर पर मैं इसे जीतने की उम्मीद कर रहा था। मैंने गेम बहुत शिद्दत के साथ खेला और हमेशा जीतने के साथ ही परफॉर्म किया। चाहे किसी मुद्दे के लिए आवाज उठाना हो या किसी काम में अपना बेस्ट देना हो, मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया। मैं खुश हूं कि कम से कम हिंदी ऑडियंस मुझे जानने लगी है।'

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram