बड़ी खबर: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन
टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके भाई वतन ढाका ने इस आशय की पुष्टि की. सोनाली के निधन की सूचना मिलते ही परिवार गोवा के लिए रवाना हो गया. बता दें भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें हरियाणा स्थित हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी. सोनाली के सामने साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस नेता रहे कुलदीप बिश्नोई प्रत्याशी थे.
बीजेपी की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था. सोनाली के पति संजय फोगाट का भी साल 2016 में रहस्यमयी परिस्थितियों में निधन हो गया था. सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है. सोनाली फोगाट ने सोमवार रात ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. बता दें टिकटॉक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेमस रहीं सोनाली ने रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें संस्करण में हिस्सा लिया था.
एंकरिंग के की थी करियर की शुरुआत
सोनाली का जन्म 21 सितंबर 1979 में हुआ था. हरियाणा के फतेहाबाद में जन्म लेने वाली सोनाली ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है और उनकी एक बेटी भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2006 में हिसार के दूरदर्शन में एंकरिंग से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी.
2 साल पहले कोरोना काल के दौरान जून के महीने में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक मंडी कर्मी को पीट दिया था. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में वह हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह की जमकर पिटाई करती नजर आ रहीं थीं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review