वृंदावन कॉरिडोर विवाद सुलझाने पहुंचे सीएम सलाहकार अवनीश अवस्थी, सेवायतों और स्थानीयों से की अहम बैठक

वृंदावन कॉरिडोर विवाद सुलझाने पहुंचे सीएम सलाहकार अवनीश अवस्थी, सेवायतों और स्थानीयों से की अहम बैठक

वृंदावन, मथुरा। विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी शनिवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने सेवायतों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर विवाद को शांत करने की कोशिश की। अवस्थी ने पहले बांके बिहारी जी के दरबार में माथा टेका, फिर टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में आयोजित संवाद बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में सेवायतों ने सरकार पर मनमानी और प्रशासन पर संवेदनशीलता की कमी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर न सिर्फ मंदिर की प्राचीनता और भव्यता को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि परंपरागत व्यवस्थाओं और सेवायतों के अधिकारों को भी समाप्त कर देगा।

कॉरिडोर को लेकर लगातार गोस्वामी समाज विरोध कर रहा है, लेकिन अब इस आंदोलन में अन्य मंदिरों के सेवायतों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी और बड़ी संख्या में स्थानीय बृजवासी भी शामिल हो गए हैं। बीते 10 दिनों से प्रशासन समाधान की कोशिश में जुटा है, लेकिन सेवायतों को मनाने में नाकाम रहा है।

अवनीश अवस्थी मामले को सुलझाने पहुंचे वृंदावन

अवनीश अवस्थी ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, "सरकार सभी पक्षों को साथ लेकर चलना चाहती है। विकास जरूरी है, लेकिन परंपरा की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। सभी लोगों के सुझाव लिए गए हैं और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा जाएगा।"

अब यह बैठक राज्य सरकार की अगली रणनीति की दिशा तय करेगी। माना जा रहा है कि अवस्थी की रिपोर्ट के बाद कॉरिडोर के स्वरूप और आगे की कार्ययोजना पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

क्यों बढ़ा कॉरिडोर का मुद्दा

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाना है। लेकिन इस परियोजना को लेकर सेवायत समाज और स्थानीय नागरिकों में यह आशंका है कि इससे मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था और धार्मिक संस्कृति पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram