राहुल गांधी पर निशाना, हार्दिक पटेल ने सोनिया को लिखा ये पत्र

राहुल गांधी पर निशाना, हार्दिक पटेल ने सोनिया को लिखा ये पत्र

नई दिल्ली: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. गुजरात के बड़े पाटिदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है. इसमें उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा है. हार्दिक पटेल ने कहा, जब देश संकट में था, कांग्रेस को नेतृत्व की जरूरत थी, तब हमारे नेता विदेश में थे.

इतना ही नहीं इस पत्र में हार्दिक पटेल ने कहा, अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर हो, नागरिकता कानून-एनआरसी का मुद्दा हो, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या जीएसटी लागू करने का फैसला, देश लंबे समय से इनका समाधान चाहता था, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसमें सिर्फ बाधा बनने का काम करती रही.

उन्होंने कहा, भारत देश हो, गुजरात हो या मेरा पटेल समाज, हर मुद्दे पर कांग्रेस का स्टैंड सिर्फ केंद्र सरकार का विरोध तक सीमित रहा. कांग्रेस को लगभग देश के हर राज्य की जनता ने रिजेक्ट इसलिए किया, क्योंकि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व जनता के समक्ष एक रोडमैप प्रस्तुत नहीं कर पाया.

हार्दिक पटेल ने कहा, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में किसी मुद्दे के प्रति गंभीरता की कमी एक बड़ा मुद्दा है. मैं जब भी पार्टी के नेतृत्व से मिला तो लगा कि उनका ध्यान गुजरात की जनता की समस्याओं से सुनने से ज्यादा अपने मोबाइल और बाकी चीजों पर रहा. जब भी देश संकट में था, अथवा कांग्रेस को नेतृत्व की जरूरत थी, तो हमारे नेता विदेश में थे. शीर्ष नेतृत्व का बर्ताव जनता के प्रति ऐसा है कि गुजरात और गुजरात के लोगों से उन्हें नफरत हो.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram