पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, CM चन्नी के करीबी रिश्तेदार समेत 10 जगहों पर की छापेमारी
अवैध रेत खनन मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदार के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है । ईडी ने सीएम चन्नी के रिश्तेदार के ठिकाने के अलावा 9 और जगहों पर छापेमारी की है । ईडी की ये छापेमारी मंगलवार सुबह से जारी है. छापेमारी मोहाली समेत अनेक स्थानों पर चल रही है । ईडी के सूत्रों के मुताबिक, मोहाली में होमलैंड सोसाइटी के जिस मकान पर छापा मारा जा रहा है वो सीएम चन्नी का एक करीबी रिश्तेदार बताया जाता है । हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है ।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, जो करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है वो सीएम चन्नी के साले का लड़का है । उसका नाम भूपिंदर सिंह हनी है । साल 2018 में ईडी ने कुदरतदीप सिंह के खिलाफ रेत खनन का पर्चा किया था जिसमें हनी का नाम आया है । ईडी की ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही है ।
होमलैंड सोसाइटी के मैनेजर ने कहा, 'ईडी की टीम सुबह 8 बजे के आसपास आई है, जिसमें सीआरपीएफ के अधिकारी भी शामिल हैं । अधिकारियों ने हमें बताया कि टॉवर 5, 53 नंबर में जाना है. दोनों गेट को सील कर दिया गया है । हालांकि 9 बजे के आसपास गेट को खोल दिया गया था, लेकिन वो लोग अब भी अंदर हैं । उन्होंने बताया कि भूपिंदर सिंह हनी किरायेदार हैं । मकान किसके नाम पर इसकी जानकारी नहीं है ।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में अवैध रेत खनन का मुद्दा उठा चुके हैं । केजरीवाल ने अपने पंजाब दौरे के दौरान कहा था कि मैं पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि पंजाब के सीएम के संसदीय क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन हो रहा है । अगर यह उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में हो रहा है , तो इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं है ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review