अंकित मदन शर्मा बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

अंकित मदन शर्मा बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

एक तरफ निकाय चुनावों की शुरुआत तो दूसरी तरफ 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब ब्राह्मण समाज ने भी सरकार से चुनावों में ब्राह्मणों को टिकटो में अहमियत देने की मांग उठने लगी है मेरठ के बागपत रोड स्थित ईहा पैलेस में रविवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज  ने की। बैठक में क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने विशेष रूप से भाग लिया। इसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया। इसमें मेरठ के प्रमुख समाजसेवी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पंडित अंकित मदन शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया।

ब्राह्मण समाज के युवाओं को हर रूप से मजबूत करने का काम करेंगे: अंकित शर्मा

इसी के साथ मेरठ में युवा प्रकोष्ठ का गठन करते हुए अजय शर्मा को जिला अध्यक्ष और पवन भारद्वाज को मेरठ महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत कुछ राज्य के प्रदेश अध्यक्षों को भी मनोनयन पत्र दिए गए। सभी वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज को संगठित करने औरं उनके कल्याण के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अंकित मदन शर्मा ने महासभा को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने की बात कही। और उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में ब्राह्मण समाज अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram