राजस्थान कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

राजस्थान कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

मेरठ। राजस्थान कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुधवार को भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन ने कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने देशभर में जातिवाद और मॉब लिंचिंग के तहत कई हत्याओं का आरोप लगाते हुए ऐसी घटनाओं की रोकथाम की मांग की।

भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के प्रभारी शान मौहम्मद के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शान मौहम्मद ने आरोप लगाया कि आठ दिन पहले राजस्थान में हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोगों ने गौ हत्या के शक में नासिर और जुनैद की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में वर्ष 2010 से लेकर 2022 तक गौ हत्या के शक में 700 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी हैं। लेकिन, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने आज तक कोई कदम नहीं उठाया। इस हत्याकांड में भी अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

छात्रों ने इस पूरे प्रकरण में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किए जाने की मांग की। इसी के साथ इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच और पीड़ितों के परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए देश में कड़ा कानून बनाए जाने की मांग भी की।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram