Landslide: वायनाड में भूस्खलन से तबाही, अबतक 63 लोगों की मौत
- 116 घायल, भारी बारिश के चलते हुआ भूस्खलन
नई दिल्ली। भारी बारिश के बाद केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में हुए भूस्खलन के कारण अबतक 63 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 116 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर एमआई-17 और एक एएलएच सुबह 7.30 बजे सुलूर से रवाना हो गए। बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि अग्निशमन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड जा रही है। इलाके के सीएमओ के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं।
101 लोगों को बचाया गया
केरल के राजस्व मंत्री के. राजन के कार्यालय ने कहा कि एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर हैं। अब तक करीब 101 लोगों को बचाया जा चुका है। कलपेट्टा के बाथरी सेंट मैरी एसकेएमजे स्कूल में राहत शिविर बनाया गया है। मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौजूद हैं। भोजन और कपड़ों की भी व्यवस्था की गई है।
पीएम मोदी ने की सीएम विजयन से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और लिखा कि वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। पीएम ने केरल के सीएम पिनराई विजयन से बात की और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review