बिग बॉस 16 से बाहर हुई सौंदर्या, साजिद खान की अगली फिल्म में आएंगी नजर

बिग बॉस 16 से बाहर हुई सौंदर्या, साजिद खान की अगली फिल्म में आएंगी नजर

कलर्स टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 16 से सौंदर्या शर्मा को एलिमिनेट किया जा चुका है। सौंदर्या को घरवालों ने बाहर निकाल दिया था, क्योंकि मेकर्स ने एक मजेदार ट्विस्ट देते हुए मेंबर्स को नॉमिनेट हुए सदस्यों में से किसी एक को घर से बाहर करने का मौका दिया था। तो सब घरवालों ने आपसी राय के बाद सौंदर्या को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन उससे भी बड़ा ट्विस्ट सौंदर्या के घर से बाहर आने के बाद सामने आया है। यह एक्ट्रेस भले ही बिग बॉस हाउस से बाहर हो गई हो लेकिन अब खबर है कि वो साजिद खान की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। 

साजिद खान बिग बॉस 16 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में से रहे हैं। हालांकि वह काफी समय पहले ही घर से बाहर हो चुके थे, लेकिन जब तक वो घर में रहे, किसी न किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद की अगली फिल्म में सौंदर्या शर्मा दिखाई दे सकती हैं। इतना ही नहीं, सौंदर्या शर्मा ने भी एक पोस्ट के जरिए इसकी ओर इशारा दे दिया है कि उनको हाल ही में खास प्रोजेक्ट हाथ लगा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें पता लगता है कि जल्द वह एक खास प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। 

हालांकि सौंदर्या ने इसके बारे में कुछ भी डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। उन्होंने सिर्फ इतना ही लिखा है, 'नई शुरुआत! आगे एक सरप्राइज है।' साजिद खान लम्बे अरसे के बाद कोई फिल्म बनाने जा रहे हैं। लगभग 4 साल बाद उनकी फिल्म आ रही है जिसकी घोषणा वो बिग बॉस 16 के ग्रैंड प्रीमियर पर कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फिल्म में शहनाज गिल लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई दे सकती हैं। वहीं, बिग बॉस सीजन 16 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है जिसमें जल्द ही शो के विनर का भी पता लग जाएगा।

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो मेकर्स ने स्टेटस अपडेट में कहा है कि अब शो में और भी ज्यादा मजा आने वाला है। मेकर्स ने कहा है कि बिग बॉस 16 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है जिसमें अब मनोरंजन का और ज्यादा हैवी डोज दर्शकों को दिया जाएगा। वीकेंड के वार में आगे क्या धमाल होने वाला है, जल्द ही इसका खुलासा भी मेकर्स की ओर से आज किया जा सकता है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि बिग बॉस 16 में अब तक कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमक चुकी है जिसमें सौंदर्या शर्मा का नाम लिस्ट में लेटेस्ट जुड़ा है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram