Hyderabad: ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत गिरफ्तार
- चार नाइजीरियाई भी लिए गए हिरासत में, 35 लाख की कोकीन बरामद
हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अभिनेता अमन प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। साइबराबाद कमिश्नरेट के अधिकारियों ने अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया है।
टीजीएनएबी के अधिकारियों ने उनके कब्जे से 35 लाख रुपये की 199 ग्राम कोकीन, दो पासपोर्ट, दो चार पहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
अमन प्रीत सिंह के साथ-साथ पुलिस ने चार नाइजीरियाई लोगों को भी हिरासत में लिया है। रकुल प्रीत सिंह ने अभी तक अपने भाई की गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो (टीजीएनएबी) ने एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया। इसमें एक महिला के नेतृत्व वाला गिरोह छह महीने की अवधि में बिक्री और खपत के लिए 2.6 किलोग्राम कोकीन हैदराबाद लाया था।
इसके बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संदीप सांडिल्य और उनकी टीम के नेतृत्व में ब्यूरो ने हैदराबाद के 30 लोगों की पहचान की, जो इसके संभावित उपभोक्ता हैं। 30 लोगों के नाम साइबराबाद कमिश्नरेट को सौंप दिए गए हैं। इन 30 नामों में अमन प्रीत सिंह का नाम भी शामिल है। साइबराबाद के पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती ने कहा कि अमन उन ग्राहकों में से एक है, जो ये ड्रग्स खरीदता था।
तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो, डिप्टी पुलिस आयुक्त, साइबराबाद कमिश्नरेट की राजेंद्र नगर और नरसिंगी पुलिस ने साथ मिलकर हैदराबाद में पांच ड्रग डीलरों को पकड़ा है। ड्रग आपूर्तिकर्ताओं में से एक मुख्य आरोपी की पहचान नाइजीरिया के ओनुओहा ब्लेसिंग के रूप में की गई है, जो बेंगलुरु में हेयर स्टाइलिस्ट है और उस पर पहले भी मामले दर्ज हैं।
13 उपभोक्ताओं में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है और जब उनके मूत्र के नमूनों का परीक्षण किया गया तो सभी पांचों व्यक्तियों में कोकीन को लेकर सकारात्मक रिपोर्ट मिली। गिरफ्तार किए गए पांच लोग अनिकेत, प्रसाद, अमन, मधु और निखिल हैं।
प्रवर्तन निदेशालय रकुल प्रीत सिंह से भी कर चुकी है पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल रकुल प्रीत सिंह को मादक पदार्थों की तस्करी और उपभोग मामले में तलब किया था। इस संबंध में जांच एजेंसी ने 33 वर्षीय अभिनेत्री का बयान 2022 और 2021 में भी दर्ज किया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review