हरिद्वार में भाकियू का चिंतन शिविर शुरू, मेरठ से हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के काफिले के साथ पहुंचे

हरिद्वार में भाकियू का चिंतन शिविर शुरू, मेरठ से हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के काफिले के साथ पहुंचे

हरिद्वार | भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का तीन दिवसीय चिंतन शिविर 16 जून से हरिद्वार में शुरू हो गया है। शिविर में मेरठ जनपद से हजारों किसान 75 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और दो बसों के काफिले के साथ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे। वीआईपी घाट पर टेंट लगाकर मेरठ इकाई ने कैंप कार्यालय स्थापित किया और लंगर-भंडारे की व्यवस्था भी शुरू की।

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने जानकारी दी कि मेरठ इकाई शिविर के दौरान दस हजार किसानों को भोजन कराएगी। शिविर की शुरुआत मेरठ कैंप कार्यालय पर आयोजित समीक्षा पंचायत से हुई, जिसकी अध्यक्षता भवभूति गुर्जर ने की और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किया।

पंचायत में मेरठ इकाई की समीक्षा रिपोर्ट पेश की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई से मेरठ जनपद में भाकियू सदस्यता और नवीनीकरण अभियान शुरू करेगा। इसकी शुरुआत मवाना, सरधना और सदर तहसीलों से पंचायतें करके की जाएगी।

किसान आंदोलन की रूपरेखा तैयार

समीक्षा बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में मेरठ कमिश्नरी का घेराव कर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के ग्यारह साल पूरे होने पर ‘किसान के ग्यारह सवाल’ रखे जाएंगे, जिन पर कल विशेष चर्चा होगी। उन्होंने मेरठ इकाई के प्रदर्शन की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को और मेहनत करने का निर्देश दिया।

मेरठ से दमदार भागीदारी

शिविर में मेरठ के नंगलाताशी, दबका, सरूरपुर, बहसूमा, मुबारकपुर, टिकरी, सिसौला, नया गांव, सुरानी, रानी नंगला समेत दर्जनों गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में किसान शामिल हुए। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राजवीर जादौन, हर्ष, सनी प्रधान, प्रशांत त्यागी, हरवीर, बबलू, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।

भाकियू के इस शिविर को संगठन के आगामी संघर्षों की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram