सुरंग खोदकर दाखिल हुए बदमाशों ने ये मैसेज लिख कर खंगाल डाली ज्वैलरी शॉप 

सुरंग खोदकर दाखिल हुए बदमाशों ने ये मैसेज लिख कर खंगाल डाली ज्वैलरी शॉप 

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सुरंग खोदकर एक ज्वैलरी शॉप को खंगाल डाला। जाते समय बदमाश मैसेज भी लिख कर गए। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है। क्षेत्रीय व्यापार संघ ने एसएसपी ऑफिस पर धरने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक रिठानी पीर के निकट मोहकमपुर निवासी दीपक लोधी की दीपक ज्वैलर्स एंड जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। दीपक ने बताया कि ब्रहस्पतिवार को वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। नाले के रास्ते सुरंग खोदकर दुकान में दाखिल हुए बदमाश पांच हजार कैश और लगभग 45 हजार रुपए की आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी करके ले गए। बदमाशों ने सेफ भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। जिसके बाद बदमाशों ने मार्कर से सेफ पर मैसेज लिखा। 'चुन्नू मुन्नू सुरंग चोर गिरोह के हैं, सॉरी हम चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए, हमें अपना नाम कमाना है, कुछ सामान लेकर नहीं जा रहे'। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

यहां से कुछ दूरी पर ही बदमाशों ने पूठा रोड पर प्रवीण सरगम टेलीकॉम की दुकान का ताला तोड़कर 10 हजा की नगदी, दो लैपटॉप, कंप्यूटर, एलसीडी, डाटा केबल और इनवर्टर बैटरी चोरी कर लिया। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख बताई जा रही है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर रिठानी व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील वर्मा और महामंत्री आदित्य शर्मा सहित दर्जनों व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।

दीपक ने बताया कि डेढ़ साल में उनकी दुकान के भीतर चोरी की तीसरी घटना हुई है। हालांकि इस बार नुकसान ज्यादा नहीं हुआ। गुस्साए व्यापारियों ने एसपी ऑफिस पर धरने का ऐलान किया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram