हो जाइये सावधान…खत्म नहीं हुआ कोरोना का कहर, इस महीने आ सकती है चौथी लहर

हो जाइये सावधान…खत्म नहीं हुआ कोरोना का कहर, इस महीने आ सकती है चौथी लहर

देश में कोरोना का कहर इन दिनों कम हो गया है जिसके बाद सरकार ने कोविड गाइडलाइन में लोगों को खासी राहत दी है। लोग एक बार फिर से लापरवाह हो चले हैं।मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहे हैं। पुलिस भी लापरवाही पर कार्रवाई करते नहीं दिख रही है।

बता दें कि भले ही कोरोना का कहर कम हो गया है लेकिन लोगों को अभी भी सतर्क रहने की जरुरत है। जी हां क्योंकि चौथी लहर को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। बता दें कि आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना की चौथी लहर जून के मध्य या आखिर तक आ सकती है। वैज्ञानिकों की ओर से जारी चेतावनी के बाद एक बार फिर से सरकार और लोगों में खौफ में हैं।

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने एक शोध के अनुसार भारत में कोरोना की चौथी लहर शुरुआती डाटा की उपलब्धि तारीख से 936 दिनों के बाद आएगी और यह तारीख थी 30 जनवरी 2020। इस रिसर्च में एक सांख्यिकी मॉडल का इस्तेमाल किया गया है और नतीजों के बाद इस बात की जानकारी मिली है कि अगली लहर लगभग 4 महीनों तक रहेगी जो कि कहीं ना कहीं डराने वाली है। भारत में चौथी लहर की शुरुआत 22 जून के आसपास हो सकती है जबकि इसका अंत अगस्त के मध्य आखिर में होगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram