व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को देख भाजपा बोली शर्मनाक, कांग्रेस ने दिया जवाब

व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को देख भाजपा बोली शर्मनाक, कांग्रेस ने दिया जवाब

राज्यसभा में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार संसोधन विधेयक, 2023 पर चर्चा में भाग लेने के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे थे। उनका स्वास्थ्य खराब था लेकिन फिर भी उनका इस हालत में संसद में आना राजनीतिक गलियारों में बहस का मुद्दा बन गया। एक तरफ विपक्ष गठबंधन के नेता उनकी तारीफ कर रहे तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता इसे शर्मनाक बता रहे हैं।  

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के व्हीलचेयर पर संसद पहुंचने पर आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने 90 वर्षीय कांग्रेस नेता की तारीफ की। उन्होनें ट्वीटर पर लिखा कि आज राज्यसभा में डॉ. मनमोहन सिंह की मिसाल बनकर खड़े हुए और विशेष रूप से काले अध्यादेश के खिलाफ वोट करने आए। उन्होनें कहा कि लोकतंत्र और संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता एक गहन प्रेरणा है। चड्ढा ने पूर्व पीएम के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। कहा मैं हृदय से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

हालांकि दूसरी तरफ बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस की ये सनक देश याद रखेगा। सिर्फ अपना बेईमान गठबंधन जिंदा रखने के लिए कांग्रेस ने सदन में एक पूर्व पीएम को देर रात स्वास्थ्य की ऐसी स्थिति में भी व्हीलचेयर पर बैठाए रखा। यह बेहद शर्मनाक है।

वहीं बीजेपी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि डॉक्टर साहब का लोकतंत्र के प्रति यह समर्पण इस देश के संविधान में उनके विश्वास का प्रमाण है। भाजपा ने अपने बुजुर्गों को भले मानसिक कोमा में धकेल दिया हो, लेकिन हमारे बड़े हमारी प्रेरणा और हमारा हौसला है। उन्होनें आगे कहा कि अपने आका से कहो कुछ सीखें- भगोड़े ना बनें।

बता दें कि राज्यसभा में बीते दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार संसोधन विधेयक, 2023 पर चर्चा हुई। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। अमित शाह के जवाब के बाद इस बिल पर वोटिंग हुई। बिल पर हुए मतदान में पक्ष में 131 और विपक्ष में 102 वोट पड़े। इसी के साथ बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram