उत्तराखंड : अब महंगा होगा टोल प्लाजा से गुजरना, NHAI बढ़ाएगा शुल्क

उत्तराखंड : अब महंगा होगा टोल प्लाजा से गुजरना, NHAI बढ़ाएगा शुल्क

देहरादून : पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बीच जनता को एक और झटका लगा है। बता दें कि अब स्थानीय की जेब और ढीली होगा। टोल पार करना महंगा पड़ेगा. बता दें कि 1 अप्रैल से टोल महंगा हो जाएगा। एनएचएआई ने टोल में 10 रुपये से 55 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी। टोल टैक्स बढ़ने से बस और माल भाड़ा गाड़ी का किराया भी बढ़ जाएगा जिससे जनता की जेब और ढीली होगी।

आपको बता दें कि दून-हरिद्वार और ऋषिकेश हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब लच्छीवाला टोल पर ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ेगा। टोल टैक्स बढ़ने से निजी वाहन चालकों के साथ ही बस-टैक्सी से सफर करने वालों की जेब ढीली होगी। लच्छीवाला में पिछले साल फरवरी में टोल प्लाजा शुरू हुआ था। यहां से हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। गढ़वाल के साथ कुमाऊं की बसें भी गुजरती हैं।

20 किमी दायरे वालों को 40 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे

टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में आने वाले क्षेत्र के लोगों के वाहनों के लिए एक विशेष पास की व्यवस्था है जो की मासिक होगाय़ पहले टोल प्लाजा पर इनका पास 275 रुपये में बनता था, जो अब 40 रुपये बढ़कर 315 रुपये हो गया है। गढ़वाल मंडल से कुमाऊं आना-जाना करने वाले वाहन मालिकों को नगीना टोल प्लाजा पर पांच रुपये से लेकर 50 रुपये तक ज्यादा टोल देना होगा। हल्के मोटर वाहनों को पहले के मुकाबले पांच रुपये ज्यादा टोल देना होगा। जबकि, हल्के माल वाहन की दर में 15 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। बड़े आकार वाले वाहनों के टोल में सबसे अधिक 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

देहरादून जिले में पंजीकृत कामर्शियल वाहनों को टोल प्लाजा पर टैक्स में छूट मिलती है। इसमें भी बढ़ोतरी हुई है। पहले जीप और कार का एकतरफा टैक्स 40 रुपये था, जो दस रुपये बढ़कर 50 रुपये हो गया है। लाइट कामर्शियल वाहन (मिनी बस) का टैक्स पहले 65 रुपये था, जो अब 15 रुपये बढ़कर 80 हो गया है। इसी तरह टू एक्सल बस और ट्रक का टैक्स 140 रुपये से 25 रुपये बढ़कर 165 रुपये हो गया है। थ्री एक्सल बस और ट्रकों का 155 रुपये से बढ़कर 180 रुपये हो गया है। अन्य भारी वाहनों के टैक्स में भी 35 से 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

नगीना में टोल पर 50 रुपये तक वृद्धि

गढ़वाल मंडल से कुमाऊं आना-जाना करने वाले वाहन मालिकों को नगीना टोल प्लाजा पर पांच रुपये से लेकर 50 रुपये तक ज्यादा टोल देना होगा। हल्के मोटर वाहनों को पहले के मुकाबले पांच रुपये ज्यादा टोल देना होगा। जबकि, हल्के माल वाहन की दर में 15 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। बड़े आकार वाले वाहनों के टोल में सबसे अधिक 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 31 मार्च की रात 12 बजे बाद से टोल टैक्स के नये रेट लागू हो जाएंगे। यूएसनगर जिले में किच्छा क्षेत्र के चुटकी देवरिया टोल प्लाजा, खटीमा के टोल प्लाजा और जसपुर क्षेत्र के हल्दुआ साहू स्थित टोल प्लाजा में एक अप्रैल से नए रेट लागू होंगे। चुटकी देवरिया टोल प्लॉजा के मैनेजर राहुल शर्मा ने बताया कि अब तक कार, जीप और वैन का टोल टैक्स 80 रुपये था। एक अप्रैल से यह 90 रुपये हो जाएगा। ऐसे में टोल टैक्स में 10 रुपये की वृद्धि होगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram