यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर ढहाया जा रहा जुल्म, वीडियो वायरल
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस वतन लाने की कवायद शुरु हो गई है। अब तक कई छात्र देश पहुंच चुके हैं। वही इस बीच यूक्रेन पुलिस की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। बता दें कि यूक्रेन पुलिस की ये वीडियो पोल खोल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय छात्रों को बुरी तरह पीटा जा रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन में भारतीय को पीटा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन में फंसीं एक छात्रा ने यूक्रेन पुलिस की वीडियो बनाकर शेयर की है जिससे बच्चों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। छात्रों ने अपने परिजनों को इस बर्बरता के बारे में बताया है और वीडियो भी भेजी है। यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस छात्रों को लेकर उत्तराखंड में उनके परिजन काफी चिंतित हैं। हालांकि अभी तक कई उत्तराखंड के छात्र वापस आ गए हैं लेकिन अभी भी कई छात्र फंसे हुए हैं।
भाजपा गढ़वाल मंडल प्रभारी प्रदीप त्यागी ने पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को फोन पर उक्त घटना के बाद यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों की चिंता से अवगत कराते हुए सभी छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित कराने का निवेदन किया है।
https://twitter.com/Live_Hindustan/status/1497932495378997253?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497932495378997253%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabaruttarakhand.com%2F1video-viral-indian-being-beaten-up-in-ukraine-batons-being-showered%2F
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review