Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में हथियारबंद बदमाशों दिनदहाड़े मचाया तांडव
- ज्वैलरी शॉप में डाली डकैती, 1 घंटा बंधक बनाकर खंगाला घर-शोरूम
- 20 लाख से अधिक का माल ले गए बदमाश
मुजफ्फरनगर। सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने शोरूम से 20 लाख रुपए से अधिक का सोना और 5 किलो चांदी लूट ली। एक घंटे तक शोरूम में रुके बदमाशों ने सभी को बंधक बना लिया फिर तसल्ली के साथ सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया। डकैती डालकर फरार होते बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लेकर चले गए। डकैती की सूचना पर एसएसपी अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर सारे मामले की जानकारी ली।
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर रोड पर नवाजिश हसन और आकिब हसन का नूर ज्वैलर्स के नाम से एक शोरूम और आभूषण बनाने का कारखाना है। एससपी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शोरूम में बुर्का पहने एक व्यक्ति ने प्रवेश किया। जिसने हथियार के बल पर शोरूम संचालक को आतंकित किया। उसके पीछे-पीछे पांच अन्य बदमाश भी शोरूम में घुस आए। जिन्होंने सभी को बंधक बना लिया।
शोरूम के बगल में ही आभूषण बनाने का एक छोटा सा कारखाना भी है। उन्होंने बताया कि बदमाश करीब एक घंटा शोरूम और बगल में सटे मकान में रहे। इसके बाद वह करीब 300 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी लूट कर फरार हो गए। बदमाश जाते हुए सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर भी ले गए।
एसएसपी ने बताया कि घटना के पीछे किसी जानकार व्यक्ति का हाथ है। उन्होंने कहा कि इतनी संकरी गली में बिना मुखबिरी के ऐसी घटना को अंजाम देना संभव नहीं। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कहते हुए बताया कि एक संदिग्ध बदमाश को पहचान लिया है। गली में लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review