आज का इतिहास 14 दिसंबर

आज का इतिहास 14 दिसंबर

14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

रुआल आमुन्सन ने 1911 में दक्षिणी ध्रुव की यात्रा की।
एनी बेसेन्ट को 1921 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स’ की उपाधि से विभूषित किया।
1922 में यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव हुए।
ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 1982 में 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने 1983 में खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने 1995 में पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए 1997 में विश्व के सभी देश सहमत।
सन 1998 में हुए 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
जॉर्ज वॉकर बुश 2000 में अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

14 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का जन्‍म 1864 में हुआ था।
निबन्धकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्‍म 1910 में हुआ था।
प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. अयंगर का जन्‍म 1918 में हुआ था।
नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी भौतिक विज्ञानी निकोले बासोव का जन्‍म 1922 में हुआ था।
अभिनेता राज कपूर का जन्‍म 1924 में हुआ था।
प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का जन्‍म 1934 में हुआ था।
बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विश्वजीत चटर्जी का जन्‍म 1936 में हुआ था।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र संजय गाँधी का जन्‍म 1946 में हुआ था।
भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्‍म 1953 में हुआ था।

14 दिसंबर को हुए निधन

अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम) का निधन 1799 में हुआ।
गीतकार शैलेन्द्र का निधन 1966 में हुआ।
परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक और फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का निधन 1971 में हुआ।

14 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

---------------------------------------------

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram