आखिर मां क्यों नहीं देखती है अपने ही बेटे के फेरे...!
शादी हिंदू धर्म के सबसे पवित्र रिवाज में से एक है। हिंदू धर्म में शादियों का बेहद खास महत्व होता है। शादी के दौरान कई रीति-रिवाज निभाए जाते हैं, जैसे कन्यादान, सात फेरे और गृह प्रवेश आदि। इन सभी रस्मों बेहद खास महत्व होता है। इन्ही रीति-रिवाजों को पूरा कर शादी सपंन्न मानी जाती है।
शादियां केवल दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। इसलिए सात जन्म के इस खास रिश्ते से कई प्रथाएं जुड़ी होती हैं। शादी में घर के सभी सदस्य शामिल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि बेटे की शादी में मां शामिल नहीं होती है। अर्थात मां अपने बेटे के फेरे नहीं देखती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है...
बता दें कि पहले के समय में मां अपने बेटे की शादी में जाती थी। लेकिन जब भारत में मुगलों का आगमन हुआ इसी के बाद से मां अपने बेटे के फेरे नहीं देखती हैं। मुगल शासन के दौरान जब महिलाएं बारात में जाती थी तो पीछे से कई बार डकैती और चोरी हो जाती थी। जिसके बाद से घर की रखवाली के लिए महिलाओं ने घर पर रहना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही शादी के दिन रात में सभी महिलाएं मिलकर मनोरंजन के लिए गीत गाती थीं।
बता दें कि बेटे की शादी में मां का शामिल न होने का कारण घर की देखभाल करना होता था। क्योंकि घर के सभी लोग शादी में चले जाते थे। पीछे से घर की देखभाल और मेहमानों की जरूरतों का ध्यान रखने के लिए मां घर पर ही रूक जाती थी।
शादी संपन्न होने के बाद जब दुल्हन सुबह अपने ससुराल पहुंचती है, तो गृह प्रवेश किया जाता है। इस दौरान दुल्हन की पूजा की जाती है और कलश में द्वार पर चावल रखे जाते हैं। इस कलश को दुल्हन सीधे पैर से गिराती है। इसके बाद दुल्हनों के हाथ पर हल्दी या आलता लगाया जाता है। जिसके बाद दीवार पर हाथ के थापे लगाए जाते हैं। इसी रस्म को गृह प्रवेश कहा जाता है। इसी रस्म की तैयारी करने के लिए मां घर पर ही रूक जाती है।
पहले दिन में होती थी शादियां
एक्सपर्ट के अनुसार हिंदू धर्म में पहले दिन के समय में शादियां दिन में होती थी। उदाहरण के लिए माता सीता और श्रीराम जी का विवाह दिन के दौरान ही हुआ था। लेकिन मुगलों के आने के बाद से रात में शादी करने का चलन शुरू हुआ।
आपको बता दें कि अभी भी भारत में उत्तराखंड, बिहार और राजस्थान साइड की महिलाएं अपने बेटे के फेरे नहीं देखती हैं। हालांकि, समय के साथ-साथ लोगों की सोच में बदलाव आया है। आजकल मां अपने बेटे की शादी में जाती हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review