CUET की कब होगी परीक्षा और किन विश्वविद्यालयों में मिलना है प्रवेश, सभी जरूरी बातें यहां…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इस साल से आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया छह अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है। CUET का आयोजन देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए किया जा रहा है और जो छात्र इसमें हिस्सा नहीं लेंगे, उन्हें किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
CUET के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मई 2022 तक चलेगी। इसमें शामिल होनेके लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 650 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के छात्रों को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के छात्रों को 550 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा औरउसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीटतैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इन बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसीकेंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा...
CUET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसका आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। NTA छात्रों को उनकी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दे सकती है। वहीं, छात्रों को उनके एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।
किन विश्वविद्यालयों में मिलेगा CUET के जरिये प्रवेश...
CUET की व्यवस्था लागू होने के बाद UGC द्वारा वित्त पोषित देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में छात्रों को इसी परीक्षा के जरियेप्रवेश मिलेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), इंदिरा गांधीराष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) समेत सभी प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालयों मेंएडमिशन लेने के लिए छात्रों को इस एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।
इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जानें यहाँ...
इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा और इसके प्रश्न पत्र में 3 सेक्शन होंगे। इसके सेक्शनसेक्शन 1 ए में लैंग्वेज टेस्ट तथा सेक्शन 1 बी में एडिशनल लैंग्वेज का ऑप्शन मिलेगा। जबकि सेक्शन 2 में डोमेन सब्जेक्ट और सेक्शन 3 में जनरल टेस्टहोगा। इस परीक्षा में परसेंटाइल स्कोर पर आधारित नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था और नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू की गई है। यह परीक्षा 13 भाषाओंमें होगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया और पंजाबी शामिल हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी...
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ CUET, NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट औरवर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं औरप्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review