केदारनाथ धाम का एक और वीडियो वायरल, लड़के ने भरी लड़की की मांग

केदारनाथ धाम का एक और वीडियो वायरल, लड़के ने भरी लड़की की मांग

केदारनाथ धाम में बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें एक लड़की घुटनों पर बैठकर एक लड़के को प्रपोज करती दिख रही थी। उस वीडियो पर विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक और वीडियो वायरल होने लगा है। इस वीडियो में एक लड़के द्वारा लड़की की मांग भरी जा रही है।

https://twitter.com/AnupamTrivedi26/status/1676555526799499264?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1676555526799499264%7Ctwgr%5Ee2a2a63c2d0a88ca1e2a417c77fb3df4a8e9a855%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-34687253354178305834.ampproject.net%2F2306202201000%2Fframe.html

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की केदारनाथ मंदिर के बाहर खड़े हुए हैं। लड़का लड़की की मांग भरता है। जिसके बाद लड़की लड़के के पैर छूती नजर आ रही है। हालांकि इस वीडियो में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होते ही बवाल मचा हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही मशहूर व्लॉगेर विशाखा का केदारनाथ धर्म में अपने प्रेमी को अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो पर भी लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी थी। वीडियो में व्लॉगेर पिली साड़ी पहने मंदिर परिसर के बाहर खड़ी थी। दोनों ने ही पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। तभी वह हाथ पीछे कर कुछ इशारा करती है। जिस पर वीडियो बनाने वाला शख्स उसके हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है। इसके बाद विशाखा घुटनों में बैठकर अपने प्रेमी को प्रपोज कर अंगूठी पहनाती है।

इस तरह की वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो जारी करते हुए एक तीर्थपुरोहित का बयान सामने आया है। तीर्थपुरोहित वीडियो में इस तरह की घटना के लिए श्रद्धालुओं को नहीं बल्कि बीकेटीसी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

तीर्थपुरोहित का कहना है जिस तरह से धाम के बाहर क्यूआर कोड के बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बदले बीकेटीसी को मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए नियम कानून के बोर्ड लगाए जाने चाहिए। तब धाम में आने वाले यात्री इस तरह की हरकत नहीं करते और ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सकता था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram