IND vs ZIM: शिखर धवन के साथ धोखा, राहुल को मिला मौका, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित

IND vs ZIM: शिखर धवन के साथ धोखा, राहुल को मिला मौका, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित

भारत को 18 अगस्त से जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेलनी है। तीन मैच की इस एकदिवसीय सीरीज़ के लिए टीम इंडिया (Team India) जल्द ही रवाना होना है। सीरीज खेलने जाने के पहले एक बड़ा बदलाव हुआ है। बता दें पहले शिखर धवन को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी, लेकिन गुरुवार को BCCI ने ऐलान किया कि केएल राहुल (KL Rahul) फिट हो गए हैं, अब ऐसे में वही टीम की कमान संभालेंगे।

Read More. अक्षय कुमार की Raksha Bandhan पर भारी पड़ रही आमिर खान की Laal Singh Chaddha, पहले दिन इतनी हुई कमाई
लंबे समय के बाद राहुल करेंगे वापसी
IPL 2022 के बाद से ही लोकेश राहुल की फिटनेस उन्हें धोखा दे रही है, साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज़ में उनके हाथ में भारतीय टीम की कमान थी। लेकिन उस समय ही वह अनफिट हो गए थे। ऐसे में सीरीज़ नहीं खेल पाए। इंग्लैंड दौरे पर भी वो अनफिट रहे, लेकिन वेस्टइंडीज़ दौरे पर वह फिट हो गए। लेकिन उन्हें कोरोना हो गया। अब इतने दिनों बाद जिम्बाब्वे दौरे और एशिया कप से पहले वह फिट हो गए हैं, जिससे उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है।
कप्तान शिखर धवन से कप्तानी छीनी!
शिखर धवन टीम के सीनियर प्लेयर हैं, उन्होंने पहले भी कई बार टीम इंडिया की कप्तानी की है। लेकिन इसी बीच केएल राहुल जो कि नियमित रूप से टीम इंडिया के उप-कप्तान हैं, उनके वापस आते ही शिखर धवन से कप्तानी छीन लेना। कई फैन्स को रास नहीं आ रहा। फैन्स ने रिएक्शन भी दिए हैं कि केएल राहुल की टीम में वापसी से वह खुश हैं, लेकिन जिस तरह शिखर धवन को कप्तानी से हटाया गया वह खराब है।
क्यों कि राहुल जूनियर हैं, साथ ही अभी अभी ही फिट हो कर लौटे हैं। तो ऐसे में यहां पर शिखर धवन को ही कमान सौंपी जा सकती थी और केएल राहुल फिर एक बार बतौर उप-कप्तान टीम के साथ जुड़ सकते थे।

भारत का जिम्बाब्वे दौरा
• पहला वनडे- 18 अगस्त
• दूसरा वनडे- 20 अगस्त
• तीसरा वनडे- 22 अगस्त

जिम्बाब्वे सीरीज़ के लिए अब ये होगी टीम:
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram