त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा

त्रिपुरा: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इस्तीफा दे दिया है. राजधानी अगरतला में अगले सीएम नाम पर मुहर लगाने के लिए विधायकों की बैठक भी होगी. सूत्रों ने बताया है कि बीजेपी आलाकमान विधायकों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सीएम को चाहती है.बीजेपी ने भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में त्रिपुरा भेजा है. भूपेंद्र यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के विश्वास पात्र व्यक्ति के तौर पर देखा जाता है. त्रिपुरा में मार्च 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलने के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

बिप्लब कुमार देव ने शनिवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया. बिप्लब देब का इस्तीफा ऐसे समय पर आया है, डब उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. वह शुक्रवार तक दिल्ली में मौजूद थे और शनिवार सुबह ही राजधानी अगरतला लौटे हैं. बीजेपी आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े को बीजेपी विधायकों में से एक नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भेजने का फैसला किया है. आज रात आठ बजे विधायक दल की बैठक होगी.

https://twitter.com/ANI/status/1525435362499104768?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1525435362499104768%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Ftripura-cm-biplab-kumar-deb-resigned-mlaa-meeting-on-regarding-next-cm-in-agartala-au133-1231690.html

इन दो नामों पर होगी चर्चा

जिष्णु देवबर्मन और प्रतिमा भौमिक को त्रिपुरा का नया सीएम बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है. वैसे जिष्णु देवबर्मन रेस में आगे चलते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि प्रतिमा भौमिक के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं में मतभेद है. शाम बजे की मीटिंग में इसे लेकर असंतोष उभर सकता है.

रात आठ बजे होगी विधायक दल की बैठक

बिप्लब कुमार देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने कहा कि रात आठ बजे विधायक दल की बैठक होगी. इसके बाद नए नेता का चुनाव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिप्लब देब के नेतृत्व में पिछले 4 सालों में राज्य में काफी विकास हुआ है. आज उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram