मेरठ रेंज में प्रशासनिक फेरबदल, डीआईजी बनाए गए कलानिधि नैथानी

मेरठ रेंज में प्रशासनिक फेरबदल, डीआईजी बनाए गए कलानिधि नैथानी

मेरठ, 3 दिसंबर: उत्तर प्रदेश शासन ने मेरठ रेंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कमिश्नरी व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत रेंज से पहले दो जनपदों को हटा दिया गया है और आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) का पद भी समाप्त कर दिया गया है। भाजपा सरकार बनने के बाद, 15 मई 2017 को मेरठ रेंज में आईजी की तैनाती की गई थी, जबकि इससे पहले डीआईजी ही रेंज को संभालते थे।
नई व्यवस्था के तहत, मेरठ रेंज को सहारनपुर रेंज के बराबर कर दिया गया है। सहारनपुर रेंज में तीन जनपद हैं, जबकि मेरठ रेंज में चार जनपद शामिल हैं। अपराध की दृष्टि से मेरठ रेंज अधिक संवेदनशील मानी जाती है।  
इस बदलाव के बाद, सोमवार को शासन ने 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी कलानिधि नैथानी को मेरठ रेंज का डीआईजी नियुक्त किया है। कलानिधि नैथानी मंगलवार से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram