Lakhimpur Khiri प्रकरण मे Ankit dass का कुबूलनामा भीड़ पर की थी फायरिंग

Lakhimpur Khiri प्रकरण मे Ankit dass का कुबूलनामा भीड़ पर की थी फायरिंग

लखीमपुर खीरी ; Ankit dass ने Lakhimpur Khiri मे पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किये है पूछताछ के दौरान अंकित ने बताया कि आशीष मिश्रा उर्फ़ मोनू भैय्या घटना से कुछ समय पहले उससे राइस मिल में मिले थे. जब अंकित ने उसे उन किसानों के बारे में बताया जिसका वह विरोध कर रहा था, तो उसने गुस्से में कहा: चलो उन्हें सबक सिखाते हैं। Ankit dass ने पूछताछ में कबूल किया है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) किसानों के प्रदर्शन से काफी नाखुश थे और उन्हें सबक सिखाने की बात भी कही थी. हालांकि किसानों पर जीप चढ़ाने के वक़्त आशीष गाड़ी में था या नहीं इस पर उसने चुप्पी साध ली है.


पुलिस का नोटिस मिलने के बाद अंकित राज सुबह 11 बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा था. इस दौरान उसके साथ गनर लतीफ उर्फ काले भी था. पूछताछ में Ankit dass ने बताया कि Lakhimpur Khiri मे वारदात से कुछ समय पहले ही राईस मिल पर आशीष मिश्रा उर्फ मोनू भईया की उससे मुलाक़ात हुई थी. अंकित ने उन्हें जब प्रदर्शनकारी किसानों के बारे में बताया तो वे भड़क गए और कहा था कि चलो उन्हें सबक सिखाते हैं. हालांकि जीप में आशीष था या नहीं इस पर उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया है. अंकित ने बताया कि वारदात के दिन मैं डिप्टी सीएम केशव मौर्या को रिसीव करने गया था. उसने बताया कि थार के पीछे मैं काली फार्च्यूनर में था जिसे शेखर भारती चला रहा था. उसने बताया कि आगे चल रही जीप किसानों को कुचलते हुए आगे निकल गई.


पूछताछ में अंकित ने बताया कि किसानों को कुचलने के बाद जीप पलट गई थी. जीप को हरिओम मिश्रा चला रहा था जिसे भीड़ ने खींचकर बाहर निकाल लिया था. अंकित ने कहा कि हम घबरा गए थे और गाड़ी से उतर कर मैंने और काले ने भीड़ पर फायरिंग की. इसके साथ ही मौके से भाग निकले. वहीं काले ने बताया कि वो करीब दस साल से अंकित दास के बॉडीगार्ड और गनर का काम कर रहा हूं.


अंकित के गनर काले ने बताया कि आगे चल रही थार गाड़ी को हरिओम चला रहा था और उसके पायदान पर दो लोग खड़े थे. वहीं जिस गाड़ी में अंकित था उसे शेखर भारती चला रहा था. काले ने बताया कि अंकित के पास पिस्टल और उसके पास रिपीटर गन है. काले ने भी बताया कि किसानों के घिरने पर उसने उन पर फायरिंग की थी. अब पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस अंकित और काले से मोबाइल और हथियार भी बरामद करेगी.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram