ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, ट्रंप का पलटवार — बढ़ता जा रहा है तनाव
तेहरान/वॉशिंगटन |
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी कर अमेरिका पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने जो भी किया, उससे उसे “कुछ हासिल नहीं हुआ”। उनका इशारा बीते हफ्ते अमेरिकी हमलों की ओर था, जिसे लेकर खामेनेई ने कहा कि इसे “बढ़ा-चढ़ाकर” पेश किया जा रहा है।
खामेनेई ने अपने बयान में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा,
ट्रंप जो कह रहे हैं, वह पूरी तरह से सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। कोई भी समझ सकता है कि यह एक सियासी बयानबाज़ी है।
इस बयान के बाद ट्रंप भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने लिखा,
आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने मूर्खता भरे अंदाज़ में यह क्यों कहा कि उन्होंने इसराइल के साथ युद्ध जीत लिया है? उन्हें खुद भी पता है कि वह झूठ बोल रहे हैं। उन्हें सच बोलना चाहिए।
ईरानी विदेश मंत्री ने जताई नाराज़गी
बात सिर्फ खामेनेई और ट्रंप तक नहीं रुकी। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ने भी इस मामले में बयान जारी किया। उन्होंने कहा,
अगर अमेरिका वाकई में ईरान से कोई समझौता करना चाहता है, तो राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान के सर्वोच्च नेता के खिलाफ अपमानजनक और अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल बंद करना होगा।
अरब मीडिया में गर्म है मामला
खामेनेई के वीडियो संदेश को अरब मीडिया, खासतौर पर क़तर, ईराक़ और सऊदी अरब के चैनलों और अखबारों में प्रमुखता से दिखाया गया है। यह मामला अब सिर्फ अमेरिका-ईरान के बीच नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
विशेषज्ञों की राय है कि आने वाले दिनों में यह बयानबाज़ी और कड़ी हो सकती है, और इससे दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों में और खटास आने की संभावना है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review