Sarkari Naukri: 10वी पास के लिए CISF में निकली भर्ती, 70 हजार तक होगी सैलरी

Sarkari Naukri: 10वी पास के लिए CISF में निकली भर्ती, 70 हजार तक होगी सैलरी

Sarkari Naukri: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कॉन्स्टेबल/ड्राइवर/पंपर ऑपरेटर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती (CISF Recruitment 2023) के माध्यम से कुल 451 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार आवेदन के इच्छुक हैं वे https://www.cisfrectt.in/recruitment_latest/new_registration.php पर विजिट कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि अभी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए भर्ती (CISF Constable Recruitment 2023) की डिटेल्स को पढ़ लें।

CISF Constable Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 451

कॉन्स्टेबल- 183 पद

कॉन्स्टेबल (ड्राइवर कम ऑपरेटर)- 268 पद

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 23 जनवरी 2023

आवेदन की आखिरी तारीख- 22 फरवरी 2023

शैक्षिक योग्यता और अनुभव

कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष की सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पर्याप्त अनुभव होना भी आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता और एक्सपीरियंस के विषय में डिटेल जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन (CISF Recruitment 2023 Notification) पढ़ लें।

उम्र सीमा

जो भी उम्मीदवार आवेदन करने वाले हैं उनकी आयु सीमा 21 वर्ष से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपये देने होंगे वहीं एससी, एसटी उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। अप्लाई करने वाले उम्मीदवार भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।

सैलरी

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी के रूप में दिए जाएंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram