6 लोगों ने पति के सामने पत्नी के साथ किया गैंगरेप, नाराज होकर घर से निकली थी महिला
झारखंड के पलामू में पति के सामने महिला से गैंगरेप किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है आरोपियों ने महिला के पति और एक रिश्तेदार की जमकर पिटाई भी की है. इस दौरान महिला का पति किसी तरह भागकर पुलिस तक पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी 4 लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
दरअसल, पलामू के एक इलाके की रहने वाली महिला अपने पति से नाराज होकर लातेहार के मनिका इलाके में अपने मायके जा रही थी. इसी बीच पति बाइक से पत्नी को तलाशते सतबरवा इलाके में पहुंचा. यहां पति ने पत्नी को पैदल जाते देखा तो वो पत्नी को मनाने लगा. तभी पति के साढ़ू का भाई (महिला के बहनोई का भाई) भी मौके पर पहुंच गया. यहां दोनों महिला को मनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी 6 युवक आ धमके. ये युवक तीनों को बंधक बनाकर पास के ही स्टोन क्रशर में ले गए. आरोपियों ने महिला के बहनोई के भाई की जमकर पिटाई की, जिसके बाद वो बेहोश हो गया. युवकों ने महिला के पति को भी जमकर पीटा. इसी दौरान सभी आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. किसी तरह पति आरोपियों के चंगुल से भागा और दौड़ते हुए पुलिस पेट्रोलिंग टीम के पास पहुंचा और जानकारी दी ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सतबरवा के बकोरिया इलाके के रहने वाले हैं. पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review