यूपी के 10 ऐसे नाम जिन्हें मिली नयी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी, ये जातीय समीकरण भी साधे गए…

यूपी के 10 ऐसे नाम जिन्हें मिली नयी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी, ये जातीय समीकरण भी साधे गए…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा और फोकस में वेस्ट यूपी ही रहा। मेरठ- सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों में 23 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें दस विधायकों में दो जाट, एक सिख, एक ठाकुर, एक गुर्जर, एक वैश्य, दो दलित, दो पिछड़े समाज से हैं। साफ है कि भाजपा की रणनीति में जाट तो हैं, लेकिन वह दलित, स्वर्ण और अन्य पिछड़ा वर्ग को साथ लेकर वही समीकरण तैयार करने की कोशिश में है, जो हरियाणा में हैं। अन्य बिरादरी की गोलबंदी से ही भाजपा इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन का चक्रव्यूह तोड़ पाई है।

पश्चिम के जिलों की बात करें तो मुरादाबाद से जाट समाज से भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री, मुजफ्फरनगर से वैश्य समाज से कपिल देव अग्रवाल को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, संभल से दलित समाज से गुलाब देवी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गाजियाबाद से नरेंद्र कश्यप को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

मेरठ से दिनेश खटीक को राज्यमंत्री और डॉ. सोमेंद्र तोमर को राज्यमंत्री बनाया गया है। बागपत से केपी मलिक को राज्यमंत्री, गाजियाबाद से नरेंद्र कश्यप को राज्यमंत्री, सहारनपुर देवबंद से ब्रजेश सिंह को राज्यमंत्री और जसवंत सैनी एवं रामपुर से बलदेव सिंह औलख को राज्यमंत्री बनाया गया है।

मेरठ-सहारनपुर और मुरादाबाद मंडलों से इस बार बनाए गए मंत्रियों में एक कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 7 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक दिनेश खटीक को दूसरी बार मंत्री बनाया गया है, तो मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर को पहली बार मंत्री बनाकर गुर्जरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल को फिर से मंत्री बनाकर वैश्यों को साधने की कोशिश की गई है। संभल के चंदौसी से गुलाब देवी को फिर से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। रामपुर से बलदेव सिंह औलख को राज्यमंत्री बनाया गया है।

गाजियाबाद से नरेंद्र कश्यप का नाम सभी के लिए नया था, पर भाजपा ने अति पिछड़ाें पर इस शहरी क्षेत्र में दांव लगाकर पूरे वेस्ट यूपी को साधने की कोशिश की है। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी को मंत्री बनाकर केबिनेट में शामिल किया गया है। बागपत की बड़ौत सीट से दूसरी बार जीते केपी मलिक को मंत्री बनाकर जाटों में यहां एक नई और बड़ी लीडरशिप तैयार करने की कोशिश की गई है। मुरादाबाद से भूपेंद्र सिंह चौधरी को फिर से मंत्री बनाकर जाटों में पैठ और मजबूत करने की कोशिश की गई है।

मेरठ की बात करें तो यहां पहले से ही माना जा रहा था कि मेरठ से दिनेश खटीक और सोमेंद्र तोमर का मंत्री बनना तय है। उधर, योगी आदित्यनाथ के भव्य शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने के लिए मेरठ से विधायक और करीब दो हजार से अधिक कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे थे। मेरठ में शक्ति केंद्रों पर 100 से ज्यादा जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर शपथ ग्रहण समारोह देखा गया। दिनेश खटीक को चुनाव से कुछ दिन पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। ऐसे में उनकी इस बार भी मजबूत दावेदारी थी। सोमेंद्र तोमर को गुर्जर समाज में सबसे युवा नेता होने के कारण जगह दी गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram