अलीगढ़ में मंत्री रघुराज सिंह का सलमान खान पर विवादित बयान, वीडियो वायरल

अलीगढ़ में मंत्री रघुराज सिंह का सलमान खान पर विवादित बयान, वीडियो वायरल

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में एक विवादित बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने फिल्म अभिनेता को लेकर सार्वजनिक मंच से टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो करीब 41 सेकेंड का बताया जा रहा है।

वीडियो में मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें देशद्रोही बताया और पाकिस्तान जाने की नसीहत दी। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान भारत में रहकर पैसा कमाते हैं और कथित तौर पर पाकिस्तान व बांग्लादेश का समर्थन करते हैं। मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे सलमान खान की फिल्में न देखें। बयान में सलमान खान पर अन्य आरोप भी लगाए गए, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है।

मंत्री के इस बयान के बाद धार्मिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। शाही चीफ मुफ्ती ऑफ उत्तर प्रदेश ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि आरोपों में सच्चाई है तो इसकी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता से जुड़ा हो सकता है, इसलिए तथ्यों की जांच जरूरी है।

मौलाना इब्राहिम हुसैन ने यह भी कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और किसी भी सार्वजनिक बयान से पहले जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को संयम बरतना चाहिए। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजर इस पर है कि प्रशासन या सरकार की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram