भारत में 5G युग की हुई शुरुआत, PM मोदी ने लॉन्च की सर्विस

भारत में 5G युग की हुई शुरुआत, PM मोदी ने लॉन्च की सर्विस

भारत को नई सौगात मिल गई है. प्रधानमंत्री  ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग कर दी है । यह भारत के लिए खास पल है. भारत ने टेक्नोलॉजी के एक नए युग में प्रवेश कर लिया है । बता दें कि, आज से इंडियन मोबाइल कांग्रेस की भी शुरुआत हो गई है, जोकि चार दिन तक चलेगी । इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 5G सर्विस की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने टेलीकॉम ऑपरेटर्स से भी बातचीत की. अब 4G से अपग्रेड होकर हम 5G सर्विस तक पहुंच गए हैं । 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह इवेंट 4 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें कई दूसरे इवेंट्स भी होने वाले हैं. इस कार्यक्रम को IMC 2022 5G की वजह से ज्यादा खास माना जा रहा है. भारत पर 5जी का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है. 4जी की तुलना में 5जी नेटवर्क कई गुना तेज गति देता है और बाधा रहित संपर्क मुहैया कराता है. साथ ही अरबों जुड़े डिवाइसों को वास्तविक समय में डेटा साझा करने में सक्षम बनाता है ।

इस दौरान पीएम मोदी ने न केवल इसे लॉन्च किया बल्कि इसका अनुभव भी किया. उन्होंने जाना की किस तरह से इसका उपयोग किया जाएगा. 4G के मुकाबले 5G की स्पीड 10 गुना ज्यादा होगी. बेहतर वॉइस क्वालिटी और कनेक्टिविटी के साथ इसे लाया गया है । इस दौरान देश के तीन प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटरों ने भारत में 5G तकनीक की क्षमता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री के सामने कई तकनीकों प्रदर्शन किया । प्रदर्शनी में पीएम के सामने हाई-सिक्योरिटी राउटर, साइबर थ्रेट डिटेक्शन प्लेटफॉर्म, अंबुपॉड जैसी 5G तकनीकों का अनुभव कराया गया । रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि दिसंबर 2023 तक देश के हर तालुका तक जियो 5G की सेवा पहुंच जाएगी ।।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram