Honour Killing : भाई ने गला दबाकर बहन को उतारा मौत के घाट

Honour Killing : भाई ने गला दबाकर बहन को उतारा मौत के घाट

- प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी लड़की, मना करने पर भी नहीं मानी

मेरठ। थाना इंचोली क्षेत्र के नगला शेखू गांव में बुधवार को प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी लड़की को उसके भाई ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पहले भाई ने बहन को घर में पीटा, उससे बचने के लिए लड़की घर से निकल कर भागी तो हैवान बने भाई ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान गांव के लोग तमाशबीन रहे। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक इंचौली थाना अंतर्गत गांव नगला शेखू में मुस्लिम परिवार रहता है। आठ बहन-भाइयों में सबसे छोटी बहन अमृता का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। चार माह पहले वह युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। किशोरी अब फिर से उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। जिसको लेकर बीती रात से कई बार विवाद हुआ। सुबह करीब 11 बजे भी उसके साथ मारपीट की गई। वह घर से भाग निकली और गांव की मुख्य सड़क पर आ गई। 

हत्या आरोपी हसीन इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उसकी छोटी बहन अमृता का गांव में ही मामा के घर रहने वाले दूसरे समाज के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमृता दो बार अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इससे भाई हसीन बहुत परेशान था। रोकने बाद भी वह अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। घर वालों ने उसकी कहीं और शादी तय कर दी, लेकिन वह प्रेमी से शादी करने पर अड़ी थी। वह अपने प्रेमी से मिलने जा रही थी। हसीन ने अमृता को रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी रही। इस पर गुस्से में हसीन अमृता की हत्या कर दी।

इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि हसीन को हिरासत में लिया गया है। अभी मामले की पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर ने बताया कि घर वाले लड़की की शादी कहीं और तय कर दिए थे, लेकिन लड़की प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इस बात को लेकर बुधवार को भाई-बहन में विवाद हो गया। भाई ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram