उत्तराखंड: ससुरालियों ने पार की हैवानियत की हदें… गर्म तवे से बहू को जलाया

उत्तराखंड: ससुरालियों ने पार की हैवानियत की हदें… गर्म तवे से बहू को जलाया

देहरादून: उत्तराखंड से मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। देहरादून के जीवनगढ़ में ससुरालियों ने एक विवाहिता के ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी । पीड़िता प्रीति सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म लोहे के तवे से बुरी तरह से पूरे शरीर को जला दिया। पुलिस ने आरोपी सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया।

टिहरी जाखणीधार ब्लाक में धारमंडल के रिंडोल गांव निवासी पीड़िता प्रीति की मां सरस्वती देवी ने पुलिस को तहरीर बताया कि 32 साल की प्रीति की शादी जीवनगढ़, विकासनगर निवासी अनूप जगुड़ी से 12 साले पहले हुई थी। बीते एक सप्ताह से वो अपनी बेटी को फोन कर रहे थे, मगर उसका मोबाइल बंद आ रहा था।

अनहोनी की आशंका पर 16 सितंबर को सरस्वती देवी अपने बेटे जितेंद्र रतूड़ी के साथ बेटी की सुसराल जीवनगढ़, विकासनगर पहुंची उनको उनकी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद वह जबरन घर में घुसीं तो उनकी बेटी बुरी तरह जली हुई हालत में मिली तो वह सन्न रह गई।

जिसके बाद पीड़िता के सास और ननद ने पीड़िता की मां के साथ अभद्रता व्यवहार करते हुए धमकी दी जिसके बाद पीड़िता की मां चुपचाप से अपनी पीड़ित बेटी को लेकर अपने घर रिंडोलगांव जाखणीधार टिहरी गढ़वाल पहुंची,तो बीते सोमवार को जब ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी

सोमवार सुबह पीड़िता प्रीति और ग्रामीण एसएसपी कार्यालय नई टिहरी पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। प्रीति की मां सरस्वती ने बताया कि उनकी बेटी को बुरी तरह लोहे तवे से जलाया गया है। उनकी बेटी के तीन बच्चे उसका विरोध करते थे। तो बच्चों को भी मारा जाता था। उनकी बेटी के पति अनूप की मानसिक हालत ठीक नही है जिस कारण सास और ननद उनकी बेटी को मारते थे।

एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा नई टिहरी कोतवाली में आरोपी सास और ननद के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। सास और ननद का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया जायेगा। पीड़ित प्रीति का मेडिकल कराने के बाद उसे इलाज के लिए देहरादून बर्न यूनिट कोरोनेशन रेफर किया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram