ऑयली स्कैल्प की समस्या से हैं परेशान... तो आज ही अपनाएं ये TIPS...

ऑयली स्कैल्प की समस्या से हैं परेशान... तो आज ही अपनाएं ये TIPS...

सर्दियों के दौरान बहुत से लोगों के बाल ऑयली हो जाते हैं, हालाँकि बालों को बार-बार शैंपू करने के बाद भी ऑयली बालों को मैनेज करना आसान नहीं है। हालांकि अगर आप इससे परेशान हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

दरअसल ऑयली स्कैल्प पर बहुत ही आसानी से गंदगी और धूल जमा हो जाती है और इसी के साथ ये बालों संबंधित कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

तो ऐसे में सर्दियों में ऑयली स्कैल्प की समस्या से निपटने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं और आज हम आपको इन्ही टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

एप्पल साइडर विनेगर- शैंपू में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। उसके बाद इस मिश्रण से स्कैल्प की कुछ देर तक मसाज करें। यह खुजली, ऑयली स्कैल्प और स्कैल्प पर जमा गंदगी को दूर करने में मदद करेगा। उसके कुछ देर बाद बालों को धो लें।

एलोवेरा- एलोवेरा एक प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है। इसी के साथ ही ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बाउल में एलोवेरा, सेब का सिरका और नींबू का रस मिलाएं। इन सारी चीजों को बराबार मात्रा में मिलाएं। उसके बाद इस मिश्रण को बालों में 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।

ग्रीन टी- टी को बनाकर ठंडा कर लें और उसके बाद इसे छान लें। इसके बाद इससे स्कैल्प की मसाज करें। 15 मिनट तक बालों में ऐसे ही लगा रहने दे बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

अन्य टिप्स...

बालों के लिए साफ कंघी का इस्तेमाल करें। जी दरअसल कई बार कंघी और ब्रश के अंदरूनी हिस्से पर गंदगी जमा हो जाती है। इस वजह से इसे बार-बार साफ करते रहें।

सप्ताह में कम से कम दो बार बाल धोएं। ये तेल, गंदगी और धूल को साफ करने में मदद करेगा।

आप सिर टिका कर जिस तकिये पर सोते हैं वो साफ होना चाहिए। इससे आपके बालों में गंदगी जमा नहीं होगी।

बालों को बार-बार ब्रश करें। ये बालों को आपस में चिपकने से रोकने में मदद करता है।

बालों के लिए क्लींजिंग शैम्पू का इस्तेमाल करें। यह आपके स्कैल्प को गहराई से साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा बालों को बार-बार छुने से बचें।

स्कैल्प की हल्के गर्म तेल से मसाज करें। ये डैंड्रफ और ऑयली स्कैल्प से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram