भवानीपुर विधानसभा से जीत की ओर बढ़ती ममता बीजेपी को दे सकती है तगड़ा झटका

भवानीपुर विधानसभा से जीत की ओर बढ़ती ममता बीजेपी को दे सकती है तगड़ा झटका

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छठे दौर की मतगणना के बाद दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी जीत की ओर बढ़ रही हैं। 
 10वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी को मिले कुल वोटों की संख्या 42122 हो गई है। प्रियंका टिबरेवाल को अब तक 10477 वोट मिले हैं। यहां ममता की लीड अब 31 हजार वोटों की हो गई है। अन्य दो निर्वाचन क्षेत्रों मुर्शिदाबाद के जंगीपुर समसेरगंग में, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने काफी बढ़त हासिल की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सत्ताधारी पार्टी तीनों चुनावों में जीतने जा रही है
चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बनर्जी ने छठो दौर की मतगणना के बाद 28,355 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी प्रियंका टिबरेवाल ने 4,398 वोट हासिल किया है। ममता बनर्जी ने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 23,843 मतों की बढ़त हासिल की है। बनर्जी, जो इस साल की शुरूआत में नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव हार गई थीं, उन्हें सीएम की कुर्सी बरकरार रखने के लिए इस सीट से जीतना जरूरी था।
दो अन्य निर्वाचन क्षेत्रों - जंगीपुर समसेरगंज में, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी बढ़त बनाए रखी है। पांचवें दौर की मतगणना के बाद जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जाकिर हुसैन भी 15,643 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। समसेरगंज से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अमीरुल इस्लाम भी पांचवें दौर की मतगणना के बाद 3,768 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
राज्य के सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय बलों की 24 कंपनियों को तैनात किया गया है पूरे इलाके को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram