शामली की सावी जैन ने रचा इतिहास, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में देश में टॉप,

शामली की सावी जैन ने रचा इतिहास, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में देश में टॉप,

शामली (उत्तर प्रदेश):

शामली की प्रतिभाशाली छात्रा सावी जैन ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सावी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

सावी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एनसीईआरटी की पुस्तकों का बार-बार अध्ययन किया, प्रत्येक विषय की गहराई से समझ विकसित की और पूर्व में की गई गलतियों से सीख ली। उनका मानना है कि निरंतर अभ्यास, समर्पण और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

अपने भविष्य की योजना साझा करते हुए सावी ने कहा, "मेरा सपना है कि मैं आईएएस बनकर देश की सेवा करूं। प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।"

उल्लेखनीय है कि स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की यह तीसरी छात्रा है, जिसने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में देश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्रशासन, परिजनों और नगरवासियों ने सावी की इस अद्वितीय उपलब्धि पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया है।

सावी की यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने लक्ष्यों के प्रति ईमानदारी से मेहनत करते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram