Airtel दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा बेनिफिट्स और कई OTT का सब्सक्रिप्शन, जाने कीमत...

Airtel दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा बेनिफिट्स और कई OTT का सब्सक्रिप्शन, जाने कीमत...

Airtel के प्रीपेड प्लान कई कैटिगरी में बांटे गए हैं जिसमें एयरटेल 4G डेटा रिचार्ज, पॉपुलर प्लान्स, ट्रूली अनलिमिटिड प्लान आदि शामिल हैं। आइए जानते है एक ऐसे Airtel के पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Popular Prepaid Recharge Plan) प्लान के बारे में जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, अमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन आदि का लाभ भी प्रदान करता है। 

एयरटेल RS 699 वाला रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 699 Recharge Plan)

एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड टैरिफ पैक 699 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान के अंतर्गत आपको 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। य़ानि कि एक बार रिचार्ज करने के बाद आपको लगभग 2 महीने के लिए रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा और न ही सर्विसेज बंद होने की चिंता रहेगी। इन 56 दिनों में आपको 168GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। हाई स्पीड इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इस प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। ये सभी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। यह प्लान आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसके साथ आपको अमेजन प्राइम (Amazon Prime ) का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जो पूरे 56 दिनों तक वैध होगा। इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। इस एयरटेल प्लान के बेनिफिट्स यहीं खत्म नहीं होते। इसमें आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन देता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं। प्लान के साथ OTT ऐप्स का आनंद भी आप ले सकते हैं क्योंकि यह प्लान आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन भी देता है। जिसके माध्यम से आप 56 दिनों एक्सट्रीम चैनल्स पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। आप SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX, Chaupal, Kanccha Lannka जैसे चैनल्स में से एक को एक्सट्रीम ऐप पर बिना किसी ऐक्सट्रा चार्ज के देख सकते हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram