अमित शाह के बयान पर आक्रोश, सड़कों पर उतरे बसपा कार्यकर्ता 

अमित शाह के बयान पर आक्रोश, सड़कों पर उतरे बसपा कार्यकर्ता 
मेरठ। संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपते हुए अमित शाह से इस मामले में माफी मांगे जाने की मांग की।
बसपा के जिला अध्यक्ष मोहित जाटव के नेतृत्व में बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालते हुए जमकर हंगामा किया। अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते बसपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपा।
मोहित जाटव ने आरोप लगाया कि संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर का भरे सदन में अपमान करके अमित शाह ने पूरे दलित समाज को अपमानित किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह इतने महत्वपूर्ण पद पर रहने के लायक नहीं हैं। बसपा कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मुद्दे को लेकर अमित शाह से भरे सदन में ही सबके सामने माफी मांगे जाने की मांग उठाई।
मोहित जाटव ने बताया कि अगर अमित शाह माफी नहीं मांगेंगे तो बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश पर पार्टी के कार्यकर्ता आगे कदम उठाएंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram