युवाओं के सुनहरा अवसर है ‘अग्निपथ योजना’, पढ़ें पूरी खबर
केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। बिहार और उत्तर प्रदेश में युवाओं ने पथराव और तोड़फोड़ के साथ ट्रेनों में तक आग लगा दी। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्निपथ’ योजना को युवाओं के लिए देश सेवा का सुनहरा अवसर बताया है।राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई ‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है। पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती की प्रक्रिया नहीं होने के कारण बहुत से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था।
उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सरकार ने अग्निवीरों को भर्ती की आयु सीमा को इस बार 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी है। इसमें एक बार की छूट दी गई है। इससे बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी।सेना में भर्ती के लिए तैयारी शुरू करें युवा : राजनाथ रक्षामंत्री ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने युवाओं से सेना में भर्ती के लिए तैयारी शुरू करने का आग्रह किया। कुछ ही दिनों में अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1537672369585950720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1537672369585950720%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpostmanindia.in%2Fbig-relief-for-first-year-recruitment-in-agneepath-scheme-read-full-news%2F
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review