Meerut : मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
- पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, पार्षद ने लड़के से कराया स्टिंग
मेरठ। मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक पार्लर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखकर पार्लर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पार्लर को सील करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई लोगों पर शिकंजा भी कसा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी में गेलेक्सी यूनीसेक्स नाम से एक पार्लर चल रहा था। स्थानीय पार्षद समेत कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी कि यहां पर सेलून के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस शिकायत पर पुलिस पहुंची, जिससे मसाज पार्लर में काम करने वाली सभी लड़कियां मौके से फरार हो गई।
केबिन के अंदर बंद थी युवती
पुलिस ने पार्लर में अंदर छापा मारा। मौके से एक लड़के और लड़की को पकड़ा। पुलिस को देखकर कई लड़कियां भाग गईं। एक युवती केबिन में अंदर बंद थी। जब उसे बाहर भीड़ की आवाजें सुनाई दीं, तो उसने केबिन नहीं खोला। इसी बीच पुलिस के कहने पर भीड़ से एक युवक ऊपर से कूदकर अंदर गया और केबिन खोला। केबिन में बंद युवती मास्क लगाकर और बुर्का पहनकर बाहर आई। पुलिस युवती को ले जाने लगी, तो भीड़ ने शोर मचा दिया कि इसका मास्क हटाया जाए। युवती रोने लगी। पुलिस उसे हिरासत में लेकर चली गई।
स्थानीय भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि सालों से इस पार्लर में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। पार्षद ने बताया कि उन्होंने सच्चाई का पता लगाने के लिए अपने एक साथी को पार्लर में ग्राहक बनाकर भेजा था। उधर पुलिस का कहना है कि इस तरह के अनैतिक कारोबार को मेरठ में चलने नहीं दिया जाएगा उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं पर भी अनैतिक गतिविधि हो रही है तो उसकी जानकारी दें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review