कानपुर में पीयूष जैन के बाद अब कन्नौज में इत्र कारोबारी रानू मिश्रा के घर-कारखानों पर पड़ा IT का छापा
- इत्र कारोबारी रानू मिश्रा के घर-कारखानों पर पड़ा IT का छापा, विजिलेंस टीम कर रही जांच
- कन्नौज के दूसरे इत्र व्यापारी रानू मिश्रा के ठिकानों पर भी IT और DGGI की रेड
- संदीप मिश्रा उर्फ रानू मिश्रा भी कन्नौज में इत्र के बड़े व्यापारी हैं
- मिश्रा का बिजनेस भी मुंबई, राजस्थान और उड़ीसा तक फैला हुआ
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आईटी विभाग ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पिछले दिनों आईटी डिपार्टमेंट ने समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं के घर रेड डाली थी.
वहीं पिछले दो दिन से आईटी और डीजीजीआई की ज्वाइंट टीम कन्नौज के बड़े इत्र कारोबारी पीयूष के कानपुर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. विभाग ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से 177 करोड़ नकदी बरामद की है.
वहीं इनकम टैक्स की छापेमारी अब भी जारी है । वहीं पीयूष जैन के अलावा इनकम टैक्स विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की ज्वाइंट टीम ने कन्नौज के दूसरे इत्र व्यापारी के ठिकानों पर भी रेड डाली है. दूसरे कारोबारी का नाम रानू मिश्रा है.
बताया जा रहा है कि रानू मिश्रा पान मसाला और नमकीन बनाने वाली कंपनिय में इत्र कम्पाउंड सप्लाई का काम करते हैं. फिलहाल इनकम टैक्स और डीजीजीआई की ज्वाइंट टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
टीम ने रानू के मुनीम से पूछताछ की है कुछ दस्तावेज जब्त किए जाने की खबरें भी हैं. रानू मिश्रा का लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया है. वहीं खबर ये भी आ रही है कि टीम ने रानू के घर से भी नकदी बरामद की है हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशयल जानकारी अभी तक नहीं मिली है ।
आपको बता दे की संदीप मिश्रा उर्फ रानू मिश्रा भी कन्नौज में इत्र के बड़े व्यापारी हैं. मिश्रा का बिजनेस भी मुंबई, राजस्थान और उड़ीसा तक फैला हुआ है.
फिलहाल टीम रानू मिश्रा के घर और फैक्ट्री पर जांच कर रही है. वहीं छापेमारी से इत्र नगरी कन्नौज के व्यापारी खौफ में है. खबरों की माने तो कई और व्यापारियो पर गाज गिर सकती है ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review