होली के रंग बिरंगे रंगों से हो जाए स्किन एलर्जी, तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...

होली के रंग बिरंगे रंगों से हो जाए स्किन एलर्जी, तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...

होली यानी खूब सारी मस्‍ती और ढेर सारा गुलाल. लोग होली पार्टी अरेंज करने में लगे है या रंगों की खरीददारी कर रहे हैं. हालांकि बाजार में मिलने वाले रासायनिक रंगों की वजह से कई लोगों को अभी से ही होली में स्किन एलर्जी का डर सता रहा है. रंगों की वजह से स्किन पर रैश, जलन, खुजली आदि की समस्‍याएं शुरू हो जाती हैं. लेकिन इस साल आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप अगर पहले से कुछ घरेलू उपायों को जान लें, तो स्किन एलर्जी की समस्‍या को आसानी से दूर कर सकते हैं.

दही का करें इस्‍तेमाल

अगर आप स्किन को एलर्जी से बचाना चाहते हैं तो त्‍वचा पर दही का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. ये स्किन को नरिश करने के साथ साथ एलर्जी से बचाने में मदद करेगा. आप इसमें बेसन, पिसा दाल पाउडर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. अगर स्किन पर जलन हो रहा हो तो आप होली खेलने के बाद पूरे शरीर पर दही लगाकर कुछ देर सूखने दें, फिर पानी से धो लें.

घी करें अप्‍लाई

अगर होली खेलने के दौरान आपकी स्किन पर किसी तरह की समस्‍या लगे या जलन महसूस हो तो आप तुरंत उस जगह को धो लें और त्‍वचा पर गाय का घी लगाकर मालिश कर लें. कुछ ही देर में स्किन की समस्‍या शांत हो जाएगी.

नारियल का तेल

 अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप होली खेलने से पहले त्वचा पर कोकोनट ऑयल लगा सकते हैं. इससे कैमिकल वाले रंगों का प्रभाव स्किन पर कम पड़ेगा और ये स्किन के पहली सतह पर एक लेयर बना देगी. इस तरह एलर्जी की संभावना भी कम होगी.

बेसन का इस्‍तेमाल

सबसे पहले पानी और बेसन का घोल बना लें और होली खेलने के बाद आप इसकी मदद से स्किन के रंगों को निकालें. इसके लिए आप पहले त्‍वचा को धो लें और फिर क्रीम की तरह इस घोल को पूरे बॉडी पर लगा लें. आप एक कटोरी में 4 चम्‍मच बेसन, एक चम्‍मद हल्‍दी, पानी मिलाकर इसे बना सकते हैं. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप इसमें नारियल या सरसों तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं. ऐसा करने से रंग बिना नुकसान पहुंचाए आसानी से निकल जाएंगी.

एलोवेरा का इस्‍तेमाल

आप इस बार होली खेलने से पहले ही घर में एलोवेरा जेल खरीदकर रख लें. ये हर तरह की स्किन एलर्जी से हमें प्रोटेक्‍ट कर सकता है. एलोवेरा में एंटी एलर्जी, एंटी बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो स्किन को संक्रमण या रैश आदि से बचाते हैं. लेकिन अगर एलर्जी कंट्रोल में नहीं हो रही हो तो आप तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram