मुस्कान केस के बाद मेरठ में फिर खौफनाक कांड, पत्नी ने प्रेमी संग लिखी पति की मौत की साजिश

मुस्कान केस के बाद मेरठ में फिर खौफनाक कांड, पत्नी ने प्रेमी संग लिखी पति की मौत की साजिश

मेरठ में पति की हत्या का नया और सनसनीखेज मामला सामने आया। नीले ड्रम वाली मुस्कान हत्याकांड का खौफ अभी शहर से पूरी तरह मिटा भी नहीं था कि एक और पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की जिंदगी खत्म करने की साजिश रच डाली। घटना सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने कातिल पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक के शव की तलाश जारी है।

थाना रोहटा क्षेत्र के ग्राम रोहटा निवासी अनिल 26 अक्टूबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। अनिल के भाई अजय ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 5 नवंबर को अजय ने पुलिस को दूसरी तहरीर देकर भाभी काजल, आकाश और बादल पर अनिल के अपहरण और हत्या का आरोप लगाया।

एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—पत्नी काजल ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर अपहरण और हत्या की पूरी साजिश रची थी। आरोप है कि काजल और आकाश ने अनिल को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा किया और बाद में उसका शव सिवाल खास के पास गंग नहर में फेंक दिया।

गंग नहर में शव की तलाश के लिए गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि काजल पिछले दो साल से आकाश के साथ अवैध संबंध में थी, जबकि काजल और अनिल की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। पत्नी के अवैध संबंधों का अनिल विरोध कर रहा था, जो इस हत्याकांड की वजह बना।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram