राकेश टिकैत का मुज़फ्फरनगर में शिवालय पर शक्ति प्रदर्शन

राकेश टिकैत का मुज़फ्फरनगर में शिवालय पर शक्ति प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर : (farmer protest) किसान आंदोलन से देश के सबसे बड़े किसान मसीहा बन कर उभरे चौधरी राकेश टिकैत ने बुधवार देर शाम केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सद बुद्धि के लिए मुज़फ्फरनगर के ह्रदय स्थल क्षेत्र शिव चौक पर स्तिथ शिव शंकर शिवालय पर 51 किलो का पीतल की धातु से बना घंटा भेंट कर नो महीने बाद अपने जनपद में उपस्तिथि दर्ज कराइ।इस खास मोके पर चौधरी राकेश टिकैत के साथ उनका पूरा परिवार और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौधरी राकेश टिकैत के इस प्रस्तावित कार्यकर्म से ठीक पहले जिला प्रशासन ने शिव चौंक पर भारी सुरक्षा तैनात की थी।

51 किलो का घंटा शिव चौक पर बांधा

शिव चौक पर रात्रि 7: 30 बजे चौधरी राकेश टिकैत अपने लाव लश्कर के साथ इस तरह पहुंचे जैसे कोई मुख्यमंत्री आ रहा हो। हालाँकि उनसे पहले राकेश टिकैत के पुत्र चौधरी चरण सिंह और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रिय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पुत्र चौधरी गौरव बालियान टिकैत शिव चौक पहुंचे और पूरे विधिविधान से पूजा पाठ कर 51 किलो के पीतल के घंटे को शिवालय पर सुशोभित किया। 

चौधरी राकेश टिकैत देर शाम 7 बजे उत्तराखंड के लक्सर से अपने लाव लश्कर के साथ मुज़फ्फरनगर पहुंचे जंहा सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक अपने किसान नेता का इंतजार कर रहे थे। राकेश टिकैत ने शिव चौक पर पूजा पाठ कर भगवान भोले नाथ पर जल अर्पित कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सद बुद्धि के लिए मन्त्र उच्चारण कर शिवालय को घंटा भेट किया।

इस अवसर पर राकेश टिकैत ने कहा की मंदिर भी हमारा और भगवान भी हमारा तो पूजा पाठ तो बनती है बुरे समय में भगवान शिव की आराधना करना जरुरी है। बस यही मनोकामना की है की पिछले 10 महीने से इस सरकार ने किसान परेशान कर रखे है परमात्मा इन्हे सद बुद्धि दे।

साधु महात्माओ की सुरक्षा की मांग की

राकेश टिकैत बोले जब से भाजपा की सरकार आई है तब से साधु महात्माओ की हत्या हो रही है इस सरकार में केवल महात्मा ही मारे जा रहे है। हम ये कहते है की सभी साधु महात्माओ को सुरक्षा दी जाये .देश में सभी को संविधान के तहत सभी को अपनी बात करने का अधिकार दिया गया है।

10 साल भी आंदोलन चलाना पड़ा तो चलाएंगे

उन्होंने कहा कि हमने राहुल गाँधी को अपनी पसंद नहीं बताया बल्कि ये कहा की भूमि अधिग्रहण मामले में उनका बड़ा रोल था ये कहा। अभी इस आंदोलन को दस महीने हो गए अगर यह आंदोलन दस साल चलेगा तो हम चलाएंगे। आजादी की लड़ाई 90 वर्ष चली ये लड़ाई कितने दिन चलेगी पता नहीं।

वंही चौधरी राकेश टिकैत की पुत्र वधु ने बताया है की भगवान शिव शंकर के मंदिर में इस लिए घंटा चढ़ाया है की पिछले 10 महीनो से किसान आंदोलन कर रहा अपने घर नहीं है सरकार जल्द से जल्द किसानो की मांग पूरी करे और किसान अपने परिवार में आये।

10 महीन बाद लौटे परिवार के बीच

दस महीने बाद राकेश टिकैत अपनी जमीन मुज़फ्फरनगर के ह्रदय स्थल शिव चौक पर आये है आंदोलन  भागीदारी कर रहे किसानो की स्मृति में आज ये कार्यक्रम रखा गया है किसानो की विजय हो। सरकार किसानो की बात को समझे और कृषि कानून को ख़त्म करे।

शिवालय पर 51 किलो का घंटा भेंट करने के बाद मुस्लिम बाहुल्य खालापार के मीनाक्षी चौक पर राकेश टिकैत का मुस्लिम समाज के लोगो ने आतिशबाजी कर इस तरह स्वागत किया जैसे किसी बड़े मुस्लिम धार्मिक गुरु का किया जाता है। मुस्लिम समाज के लोग हाथो में माला और फूल लिए अपने चहेते चौधरी राकेश टिकैत पर इस तरफ फूलो की बरसात कर रहे थे मानो की उनका शहजादा आया हो। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram