कासगंज हादसे के बाद एटा के कसा गांव में मातम छाया

कासगंज हादसे के बाद एटा के कसा गांव में मातम छाया

एटा: यूपी के कासगंज में हुए दर्दनाक हादसे से एटा ज़िले में कोहराम मचा हुआ है, बच्चो और महिलाओं सहित 23 लोगों की शवों के पोस्टमार्टम होने के उपरांत शव जैथरा के नगला कसा गांव में पहुंच गए हैं, जबकि 2 के शव अलीगढ़ में पोस्ट मार्टम के बाद देर रात पहुचेंगे।

 24 फरबरी की सुबह एटा ज़िले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला कसा के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर मुंडन कार्य के लिए पटियाली स्थिति गंगा घाट जा रहे थे तभी दरियावगंज के पास अलीगंज पटियाली मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा जिसमें महिलाओ और बच्चों सहित 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं इसमें 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं,*

*गांव पहुंचें शव को देख गांव में मचा कोहराम,*

*हादसे में मृतको के शव जैसे ही गांव कसा पहुंचें तो पूरा गांव एक आवाज में चिंघाड़ उठा,वहीं समूचे गांव में चूल्हे नहीं जले हैं।

मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार 25 फरवरी की सुबह किया जाएगा, एक साथ 23 शवों का अंतिम संस्कार होगा इसलिए आसपास के गांवों से भी लोग ईंधन एकत्रित कर रहे हैं,

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी पहुंचे गांव, जिसमें 23 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 9 बच्चे और तेरह महिलाएं और पुरुष हैं,घायलों का उपचार चल रहा है।

वहीं मृतकों के गांव पहुंचें यूपी सरकार के कैविनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि गांव के लोगों के पास आने जानें के लिए ट्रेक्टर ही एक साधन होता है, जिससे लोग आस्था में मुंडन या गंगा स्नान के लिए निकलते हैं, यह एक हादसा है, फिर भी जांच होगी,माननीय मुख्यमंत्री जी निर्देश पर हम गांव आये हैं,मुख्यमंत्री जी ने राहत के लिए घोसड़ा कर दी है, पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी मृतकों की शिनाख्त कर सभी मृतकों के बारे में जानकारी दी गई है।

कासगंज हादसे में अब तक 23 की मौत हुई है। जिनमें 13 महिलाएं, 1 पुरुष व 09 बच्चों की हुई मौत।

कासगंज सड़क हादसे में इन 23 लोगों की मौत की पुष्ट8 हो चुकी है l 

1 - शकुंतला देवी पत्नी वीरपाल उम्र 70 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

2 - उसमा पत्नी शिवम उम्र 24 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

3 - मीरा पत्नी दिग्विजय सिंह चौहान उम्र 65 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

4 - सपना पत्नी गौरव उम्र 22 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

5 - पुष्पा पत्नी सत्येंद्र उम्र 45 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

*6 - शिवम पुत्र मुकेश उम्र 30 वर्ष,   निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

7 - देवांशी पुत्री शिवम उम्र 6 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

8 - दीक्षा पुत्री रजनेश उम्र 19 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

9 - गायत्री पत्नी रजनीश उम्र 52 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

10 - श्यामलता पत्नी रणवीर उम्र 40 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

11 - सुनैना पुत्री हरीश उम्र 10 वर्ष, निवासी खिरिया बनार, थाना जैथरा, जनपद एटा।

12 - गुड्डी पत्नी खुन्नी  लाल 75 वर्ष, निवासी खिरिया बनार, थाना जैथरा, जनपद एटा।

13 - सिद्धू पुत्र गौरव उम्र डेढ़ वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

14 - कुलदीप पुत्र मुकेश उम्र 7 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

15 - संध्या पुत्री मुकुट उम्र 5 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

16 - शिवानी पत्नी राजेश उम्र 25 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

17 - मीरा पत्नी राजपाल उम्र 55 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

18 - कार्तिक पुत्र राजेश 4 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

19 - पायल पुत्री राजेश दो महीने की, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

20 - लड्डू पुत्र मुकुट 3 वर्ष,  निवासी रोरी, थाना जैथरा, जनपद एटा।

21 - अंजली पत्नी मुकुट 24 वर्ष, निवासी रोरी, थाना जैथरा, जनपद एटा।

22 - जगता पत्नी संजीव उम्र 25 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

23- रोहिल पुत्र राहुल, उम्र 6 वर्ष, निवासी रोरी, थाना जैथरा, जनपद एटा।

अभी दो बच्चों का गंभीर हालत में अलीगढ़ इलाज चल रहा है जिन दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है

7 लोगों का कासगंज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram