एक बॉस ऐसा भी...कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए घटा दी अपनी सैलरी
दुनियाभर में तमाम कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रहीं हैं, ऐसे में कई बड़ी कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने दरियादिली भी दिखाई है। इस कंपनी की अब हर ओर तारीफ हो रही है।
द कंटेनर स्टोर के सीईओ सतीश मल्होत्रा ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को सैलरी हाइक देने के लिए अपनी सैलरी में 10 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है। उन्होंने अगले छह महीनों तक अपनी सैलरी में 10 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय मूल के सतीश मल्होत्रा ने फरवरी 2021 से द कंटेनर स्टोर को संभाला था। वे लंबे समय से कॉस्मेटिक चेन में काम कर रहे हैं। अमेरिका की रिटेल सेक्टर की बड़ी कंपनी द कंटेनर स्टोर के इस नए ऐलान की चर्चा है जिसमें कंपनी के सीईओ सतीश मल्होत्रा ने मंदी के माहौल में अपने कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा करने में मदद के लिए अपनी सैलरी में ही कटौती कर दी है। उन्होनें मुश्किल दौर में भी कंपनी से कर्मचारियों को निकालना सही नहीं समझा। उन्होंने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बजाय वेतन में कटौती कर खर्च कम करने का फैसला किया है।
इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ एक फाइलिंग में कंपनी की तरफ से बताया गया कि मल्होत्रा का सालाना वेतन छह महीने की अवधि के लिए 9,25,000 अमेरिकी डॉलर से घटकर 8,32,500 डॉलर हो जाएगा। इसका मतलब हुआ कि सतीश मल्होत्रा ने कंपनी को बोझ से बचाने के लिए आने वाले छह महीने तक अपने वेतन में दस प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया।
दिग्गज कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ उन सीईओ की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने इस साल बड़े पैमाने पर छंटनी और लागत में कटौती के बीच वेतन में कटौती की है। इन कंपनियों में इस साल बड़े पैमाने पर छंटनी की गई लेकिन बॉस की दरियादिली ने कई लोगों का दिल जीत लिया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review