आखिर क्यों कंगना रनौत ने करण जौहर को कह दिया चाचा चौधरी...!
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी बात पर टिप्पणी देती रहती हैं। बॉलीवुड में हर कोई उनके और डायरेक्टर करण जौहर के बीच चल रही जंग के बारे में जानता है।
हाल ही में करन ने एक ट्वीट किया था। जिसमें वह किसी के सामने ना झुकने की बात कर रहे हैं। ये ट्वीट क्यों था किसके लिए था। यह करण ने नहीं बताया। लेकिन इस पर अब कंगना रनौत का रिएक्शन जरूर आ गया है।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी डाली। स्टोरी में करण के पोस्ट का स्क्रीनशॉट और उनकी फोटो थी। साथ ही उसमें कंगना एक लम्बा चोड़ा नोट भी लिखा था।
कंगना ने लिखा ” एक समय था जब चाचा चौधरी नेपो किड्स के साथ मुझे नेशनल टेलीविज़न पर बुली और बेइज्जत करता था। उस समय मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं थी। आज करण की हिंदी देखकर मुझे ख़्याल आया कि अभी सिर्फ हिंदी सुधरी है। आगे देखो क्या होता है।”
इससे पहले भी कंगना कई बार करण को बॉलीवुड माफिया बुलाकर करण पर तंज कस चुकी है। हाल ही में कंगना ने प्रियंका की आड़ में भी करण को निशाना बनाया था। बता दें की कुछ समय पहले प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की कैसे उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं दिया गया था। जिसकी वजह से वो काम की तलाश में हॉलीवुड आ गई थी।
प्रियंका के इस इंटरव्यू लेकर कंगना ने ट्वीट कर कहा था की मीडिया ने भी करण और प्रियंका के बीच चल रहे विवाद के ऊपर लिखा था। क्यूंकि करण जोहर शाहरुख़ के दोस्त थे। मूवी माफिया हमेशा से ही कमजोर बाहरी लोगों की तलाश करता था। उन्होंने प्रियंका को एक पंचिंग बैग के रूप में देखा। जिस वजह से पीसी को काम की तलाश में हॉलीवुड जाना पड़ा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review