आखिर क्यों देहरादून का एक परिवार हुआ राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगने में बेबस...

आखिर क्यों देहरादून का एक परिवार हुआ राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगने में बेबस...

देहरादून में रहने वाले एक परिवार ने राष्ट्रपति से की इच्छा मृत्यु की मांग की है। इस संबंध में परिवार ने राष्ट्रपति को खत लिखकर ये की मांग की है।

इस परिवार के इच्छा मृत्यु की मांग के पीछे की वजह ये है कि इनके घर में कुछ लोगों ने घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला किया था। जिस पर शिकायत के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से परिवार नाराज है। जिस कारण उन्होंने ये मांग की है।

पीड़ित परिवार ने घर में घुस कर उन पर जानलेवा हमला करने के मामले ने परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में राजपुर थाने में पांच पार्षदों सहित 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। इस मामले में अब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके चलते परिवार नाराज है।

मिली जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को प्रवीण भारद्वाज निवासी अंसर ग्रीन वैली जाखन के घर पर कुछ लोगों ने जबरन घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। इतना ही नहीं इस दौरान पूरे परिवार को जलाकर मारने की कोशिश की गई।

पीड़ित परिवार को कहना है कि इस मामले में पांच पार्षदों समेत 21 लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर हमला और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन कई बार पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram